फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो भाईयों की मौत क

ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो भाईयों की मौत क

Mon, 15 Oct 2018 12:01 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो भाईयों की मौत क
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़/कनीना। कनीना-रेवाड़ी मार्ग पर करीरा रोड के पास एक ट्रैक्टर और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में सोनू (20) तरुण (13) की मौत हो गई। सोनू तरुण की बुआ का लड़का था। दोनों को कनीना सिविल अस्पताल में ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ट्रैक्टर चालक अपना ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार भड़फ निवासी सोनू कनीना मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता है। वह अपने मामा के लड़के तरुण निवासी गांव कुहारड़ को बाइक पर भड़फ लेकर जा रहा था। करीरा रोड के पास सामने से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार सोनू और उसके मामा का लड़के तरुण की मौके पर ही मौत हो गई। सोनू कनीना में निजी मोबाइल की दुकान पर कार्य करता था। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल महेंद्रगढ़ भिजवा दिया और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर दिया जबकि ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वर्जन:
पुलिस ने दोनों ही हादसो में डंपर चालक एवं ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।
-अशोक सैनी, थाना प्रभारी कनीना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed