फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   जानलेवा गड़ढों के चलते महिला टीचर संगीता की ट्रैक्टर के नीचे कुचले जाने से मौत

जानलेवा गड़ढों के चलते महिला टीचर संगीता की ट्रैक्टर के नीचे कुचले जाने से मौत

Thu, 11 Oct 2018 01:06 AM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
जानलेवा  गड़ढों के चलते महिला टीचर संगीता की ट्रैक्टर के नीचे कुचले जाने से मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। शिक्षामंत्री के शहर की सड़कों पर बने खतरनाक गड्ढे अब जानलेवा बन गए हैं। बुधवार को विश्वकर्मा चौक के पास महिला टीचर संगीता के पति ने बाइक की गति खस्ता सड़क पर जाम लगने के कारण धीमी की तो पीछे से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षिका संगीता की मौके पर ही मौत हो गई।
राजस्थान झुंझुनू जिले के गांव बेरी रामपुरा निवासी प्रवीण अपनी पत्नी संगीता को बाइक पर लेकर महेंद्रगढ़ आया था। संगीता को राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान की 12वीं की परीक्षा देनी थी। सुरजनवास के निजी स्कूल में दोपहर करीब दो बजे यह परीक्षा शुरू होनी थी। दोपहर करीब एक बजे बाइक विश्वकर्मा चौक पर पहुंची तो यहां सड़क टूटी होने के कारण वाहनों की गति कम थी। बाइक के पीछे बाजरे की बोरियों से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली चल रहा था। खराब सड़क के कारण जाम के हालात बने तो पीछे आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक टक्कर मार दी। इससे संगीता बाइक से उछलकर ट्रैक्टर के पिछले टायर के नीचे गिर गई। टायर के नीचे कुचले जाने से महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। महिला के शव को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। परिजनों ने कहा कि पुलिस ने अब तक ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार नहीं किया। जब तक आरोपी चालक को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे। देर शाम तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया। जिस कारण पोस्टमार्टम नहीं हुआ।
विज्ञापन


निजी स्कूल में टीचर थी संगीता
संगीता बेरी रामपुरा के निजी स्कूल में टीचर थी। वह जूनियर कक्षाओं को पढ़ाती थी। साथ ही वह राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान की बारहवीं की परीक्षा दे रही थी। जिसमें 10 सितंबर को तारीख को हिंदी की परीक्षा थी। 12 अक्तूबर को अंग्रेजी, 15 को इक्नोमिक्स, 23 को गृह विज्ञान और 3 नवंबर को साइकोलॉजी की परीक्षा होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खैरानी की बेटी ने चुना था सेंटर.....
संगीता महेंद्रगढ़ जिले के खैरानी की लड़की थी। उसकी शादी राजस्थान में हो गई थी। परीक्षा के लिए उसने महेंद्रगढ़ का सेंटर चयन किया था। 28 वर्षीय संगीता के दो बच्चे हैं। चार साल की बेटी गुंजन तथा दो साल के बेटे शेखर को पीछे छोड़ गई है।

ठीक सही होती तो शायद नहीं जाती जान
राजस्थान से आए संगीता के परिजन मुुकेश कुमार ने कहा कि शहर की सड़कों में बहुत अधिक गड्ढे हैं। जिस कारण वाहन यहां लगातार दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। अगर सड़कें ठीक होती तो शायद यह एक्सीडेंट नहीं होता। सड़कों को दुरुस्त कराया जाना चाहिए।

परिजनों का आरोप है कि ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने थाने बुलाया था। इसके बावजूद पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया। आरोपी चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जानी चाहिए। ट्रैक्टर को थाने में लाया जाना चाहिए। पुलिस देर शाम तक ट्रैक्टर को थाने लाने के लिए गांव गई हुई थी।


वर्जन
अभी पीड़ित पक्ष ने बयान दर्ज नहीं कराए हैं। जब तक ब्यान नहीं होंगे तब तक केस दर्ज नहीं किया जा सकता। ट्रैक्टर को हिरासत में लेने के लिए टीम को गांव में भेजा गया है। पोस्टमार्टम वीरवार की सुबह कराया जाएगा।
- कृपाल सिंह, सिटी थाना इंचार्ज, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed