{"_id":"5bb122aa867a55013c43bdb3","slug":"141538335402-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात बदमाशों ने शराब के ठेके पर तोड़फोड़ कर लूट हजारों की नकदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात बदमाशों ने शराब के ठेके पर तोड़फोड़ कर लूट हजारों की नकदी
Updated Mon, 01 Oct 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने शराब के ठेके पर तोड़फोड़ कर लूटी हजारों की नकदी
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। नीरपुर बस स्टैंड पर स्थित शराब के ठेका पर रविवार शाम को 15-20 बदमाशों ने तोड़फोड़ कर ठेके से हजारों रुपये की नकदी लूटकर ले गए। वहीं ठेके के सेल्समैनों से भी मारपीट की। इससे पहले बदमाश ठेका संचालक नीरपुर निवासी धीरेंद्र के घर उसकी अनुपस्थिति में परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर गए थे। तीन-चार दिन पूर्व भी बदमाश इसी ठेके पर तोडफ़ोड़ कर नकदी लूट ले गए थे।
ठेका संचालक धीरेंद्र ने बताया कि रविवार शाम को करीब चार बजे एक बोलेरे व डिजायर गाड़ी में सवार होकर 15-20 बदमाश उसके नीरपुर स्थित घर पर आए और उसकी अनुपस्थित में परिजनों को जान से मारने की धमकी दे गए। धीरेंद्र ने बताया कि उक्त बदमाश 25 सितंबर को उसके ठेके पर आकर तोड़फोड़ करके गए थे। वहीं बिना कोई रकम के उनका ठेेके में उनका हिस्सा डालने अन्यथा इसके परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी। इसकी शिकायत उसने पुलिस को भी दी थी। परंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। रविवार को दोबारा से उक्त बदमाश पहले तो उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दे गए। इसके बाद नीरपुर बस स्टैंड स्थित ठेके पर आकर उसमें तोड़फोड़ व 20-25 रुपये की नकदी ले गए।
-रविवार को हुई घटना की शिकायत अभी उन्हें मिली है। 25 सितंबर को हुई वारदात की शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है जिनकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
-राजकरण एसआई पुलिस नारनौल।