फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   लिंग जांच की छापेमारी करने पहुंची टीम को पीटा, डाक्टर समेत दो गिरफ्तार

लिंग जांच की छापेमारी करने पहुंची टीम को पीटा, डाक्टर समेत दो गिरफ्तार

Mon, 06 Nov 2017 09:30 PM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
लिंग जांच की छापेमारी करने पहुंची टीम को पीटा, डाक्टर समेत दो गिरफ्तार
लिंग जांच की छापेमारी करने पहुंची टीम को पीटा, डॉक्टर समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन

-दस दिन में पीएनडीटी की दूसरी छापेमारी, दोनों में डॉ. मुरारी की भूमिका संदिग्ध, जेल भेजा
फोटो नंबर 17 व 18
अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। राजस्थान की पीएनडीटी टीम ने रविवार देर सायं को नांगल चौधरी के डॉ. मुरारी की क्लीनिक पर छापामारी की। टीम की घेराबंदी को देखकर डॉक्टर चौकन्ना हो गया और उसने अपने गिरोह के अन्य सदस्यों को भी बुला लिया। इसके बाद छापामार टीम हमला बोल दिया। इस दौरान उक्त गिरोह सदस्यों ने टीम के लोगों की जमकर पिटाई की गई। टीम की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने तीन नामजद और 20-25 अन्य के खिलाफ सरकारी काम बाधा डालने व कर्मचारियों के साथ मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।
राजस्थान की पीएनडीटी टीम को नांगल चौधरी में लिंग जांच की शिकायत मिली थी। जहां खेतड़ी, सीकर व झुंझनूं जिले की गर्भवती महिला पहुंचती हैं। शिकायत के मुताबिक टीम ने हरियाणा के स्वास्थ्य निदेशक तथा जिला उपायुक्त, एसपी से संपर्क किया। इसके बाद डिकॉय गर्भवती महिला तैयार की गई। राजस्थान निवासी दलाल से संपर्क किया, जिसके तार नांगल चौधरी के डॉक्टर मुरारी से जुड़े थे। उन्होंने चिकित्सक से संपर्क करने के बाद तीस हजार लिंग जांच और दो हजार कमीशन देने की शर्त रखी। योजना के अनुसार टीम ने दलाल को 32 हजार रुपये पहले ही जमा करवा दिए। शाम करीब 4.30 बजे डिकॉय महिला क्लीनिक में पहुंची। निर्धारित शुल्क लेने के बाद डॉक्टर ने लिंग जांच कर दी। संकेत पाकर टीम का एक सदस्य क्लीनिक में पहुंच गया, उसने चोरी-छुपे डॉक्टर व महिला की रिकार्डिंग शुरू कर दी। रिपोर्ट मांगने पर डॉक्टर को संदेह हो गया। उन्होंने तुरंत फोन करके 20-25 लोगों को घटनास्थल पर बुला लिया। उन्होंने टीम के साथ मारपीट शुरू कर दी। टीम इंचार्ज ने पहले डिकॉय महिला को सुरक्षित बाहर निकाला, इसके बाद दलाल की जेब से कमीशन बतौर दिए 2 हजार नकदी बरामद किए। मारपीट होने के कारण डॉक्टर ने लिंग जांच की वसूल की गई फीस को लेकर भागने में कामयाब हो गया, लेकिन टीम ने दलाल ललित को दबोच लिया। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ नांगल चौधरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस पर कार्रवाई करते पुलिस चंद घंटों में दो आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें सोमवार को नारनौल कोर्ट में पेश किया गया। जहां से अदालत ने उसे जेल भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

-20 लाख रिश्वत मांगने की शिकायत लेकर थाने पहुंचा आरोपी डॉक्टर
वारदात के करीब चार घंटे बाद आरोपी डॉक्टर व गजराज थाने में पहुंचा। पुलिस को शिकायत देकर छापेमार टीम पर 20 लाख रिश्वत मांगने के आरोप लगाते हुए कहा कि टीम ने पीएनडीटी केस में फंसाने और अल्ट्रासाउंड मशीन जब्त करने का अल्टीमेटम दिया था। टीम ने प्लान के तहत फर्जी केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने उच्चाधिकारियों से संपर्क किया, उनके निर्देशानुसार दोनों आरोपियों को थाने में अरेस्ट कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस दिन में दूसरी कार्रवाई, दोनों में डॉ. मुरारी संदिग्ध
बता दें कि नांगल चौधरी में 25 अक्टूबर को भी रेवाड़ी की पीएनडीटी टीम ने छापेमारी की थी। दलाल के लालच के चलते डॉ. मुरारी बच गया था, लेकिन दस दिन बाद राजस्थान की टीम ने फिर डॉ. मुरारी के क्लीनिक में छापा मारा। मारपीट होने के कारण पीएनडीटी के पर्याप्त सबूत नहीं मिल पाए, लेकिन डॉक्टर व उसके सहयोगियों के खिलाफ बाधा डालने का केस दर्ज करवा दिया।


दो आरोपी गिरफ्तार, नसीबपुर जेल भेजे
थाना इंचार्ज शफीउद्दीन ने बताया कि पीएनडीटी टीम के साथ मारपीट करने के आरोप में डॉ. मुरारी व गजराज को गिरफ्तार कर लिया गया। जहां अदालत ने जेल भेजने के आदेश दिए हैं। अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएगा। 25 अक्टूबर को दर्ज जालसाजी के मुकदमे में भी डॉ. मुरारी पर संज्ञान लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed