फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   ‘महिला सरपंच को पीटने वाले के खिलाफ की जाए कार्रवाई’

‘महिला सरपंच को पीटने वाले के खिलाफ की जाए कार्रवाई’

Wed, 06 Sep 2017 12:29 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
‘महिला सरपंच को पीटने वाले के खिलाफ की जाए कार्रवाई’
‘महिला सरपंच को पीटने वाले के खिलाफ की जाए कार्रवाई’
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। निवाज नगर ग्राम पंचायत सदस्यों ने मंगलवार को उपायुक्त राजनारायण कौशिक को एक ज्ञापन सौंपकर गांव की महिला सरपंच को पीटने और अश्लील हरकतें करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग।

ग्राम पंचायत सदस्यों ने ज्ञापन में बताया कि 28 अगस्त को गांव के कुछ लोगों ने महिला सरपंच माया देवी को पीटा और अश्लील हरकत की थी। महिला सरपंच के कपड़े भी फाड़ दिए थे। उन्होंने बताया कि सरपंच के घर हर रोज सुबह टैक्सी चालक आरओ का पानी लेकर आता है। एक दिन उनकी गली में रहने वाले कुछ लोगों ने आरओ टैक्सी चालक को गली में आने रोक दिया। जब महिला सरपंच उनसे बात करने गईं तो आरोपियों ने उन्हें पीटा और कपड़े फाड़ दिए। महिला सरपंच ने शोर मचाया तो उनके परिजन और आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। महिला सरपंच ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। इसके बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर मारपीट करने वाले के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed