फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   लूट एवं अपहरण मामले में पुलिस ने दो और आरोपी दबोचे

लूट एवं अपहरण मामले में पुलिस ने दो और आरोपी दबोचे

Sun, 16 Jul 2017 12:35 AM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
लूट एवं अपहरण मामले में पुलिस ने दो और आरोपी दबोचे
महेंद्रगढ़। छह जुलाई को एक ड्राइवर के साथ हुई लूट और अपहरण की वारदात में पुलिस ने शुक्रवार शाम को दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस इससे पहले तीन आरोपियों को वीरवार को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अभी दो आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन

गांव माधोगढ़ निवासी सतीश उर्फ सोनू पुत्र प्रहलाद कार चालक है। वह छह जुलाई को बुकिंग लेकर गांव नांगल हरनाथ गया था। वापस आते समय चार लोग ड्राइवर का अपहरण कर गांव की बणी में ले गए। वहां पर तीन और युवक आ गए थेे। सभी ने ड्राइवर को लाठी डंडों से पीटा। इससे वह बेहोश हो गया। उसके बाद आरोपी उसे गांव बुचावास के एक मेडिकल स्टोर पर लेकर गए। वहां उसे दवाई दिलावाई और इंजेक्शन लगावाए। इसके बाद आरोपी उसे छोड़कर भाग गए। पुलिस ने सतीश के बयान पर मनोज, संदीप, बिजेंद्र सहित दो-तीन अन्य आरोपियों को वीरवार को गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार को मनोज और नितेश निवासी नांगल हरनाथ को गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed