फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   प्रेगनेंसी टेस्ट कराने आई महिला से लैब टेक्निशियन ने की छेड़छाड़

प्रेगनेंसी टेस्ट कराने आई महिला से लैब टेक्निशियन ने की छेड़छाड़

Tue, 27 Nov 2018 12:54 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
प्रेगनेंसी टेस्ट कराने आई महिला से लैब टेक्निशियन ने की छेड़छाड़
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। उप नागरिक अस्पताल में प्रेग्नेंसी की जांच के लिए आई महिला ने लैब टेक्नीशियन के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने टेक्नीशियन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात के बाद से आरोपी लैब टेक्नीशियन अस्पताल में ड्यूटी पर नहीं आ रहा।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह दो महीने की गर्भवती है। 20 नवंबर को अपने पति के साथ प्रेग्नेंसी टेस्ट करवाने के लिए उप-नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ आई थी। उसने महिला चिकित्सक से जांच करवाई। जांच के बाद डॉ. ने कुछ टेस्ट लिख दिए। इसके बाद वह अस्पताल की लैब में टेस्ट करवाने के लिए चली गई। उसका पति लैब के बाहर खड़ा होकर इंतजार करने लगा। लैब टेक्नीशियन उसे कमरे के अंदर ले गया और छेड़छाड़ की। महिला ने बताया कि जब उसने शोर मचाया तो आरोपी टेक्नीशियन भाग गया। शोर सुनकर काफी लैब के बाहर भीड़ एकत्र हो गई। इस दौरान उसने अपने पति को पूरे मामले से अवगत कराया। बाद में दोनों ने थाने जाकर आरोपी लैब टेक्नीशियन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

एसएचओ महाबीर सिंह ने कहा कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से ड्यूटी पर नहीं आ रहा। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने कई जगह पर छापेमारी भी की है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed