{"_id":"5bca2963bdec22722526cbe9","slug":"131539975523-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदीप सीकरा समेत पांचों आरोपी तीन दिन की रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रदीप सीकरा समेत पांचों आरोपी तीन दिन की रिमांड पर
Updated Sat, 20 Oct 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। सीआईए द्वारा वीरवार को मांदी की नदी के पास से हत्या व अपहरण की वारदात को अंजाम देने आए पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया था। सदर थाना पुलिस ने सभी आरोपियों को शुक्रवार नारनौल न्यायालय में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
बता दें कि वीरवार को पुलिस ने सूचना मिली थी कि बदमाश खिजुरी गांव निवासी प्रदीप उर्फ सोनू सीकरा साथी जितेंद्र उर्फ सोनू, बलराम उर्फ चोटी व बबलू उर्फ चरण सिंह के साथ लूटी हुई बीएमडब्ल्यू कार में है। आरोपी गांव मांदी की नदी के पास किसी की हत्या व अपहरण करने के मकसद से यहां आए हैं। एसपी ने सीआईए नारनौल, सदर नारनौल व नांगल चौधरी पुलिस को आरोपियों की धरपकड़ के लिए अलर्ट किया। इसके बाद पुलिस ने इन आरोपियों को मांदी नदी के पास घेरकर राजस्थान पुलिस के मदद से पकड़ लिया। आरोपियों के पास तीन पिस्तौल, तीन देशी कट्टा, सात कारतूस बरामद हुए थे। उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ सदर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया था। शुक्रवार नारनौल कोर्ट में पेश कर तीन के रिमांड पर लिया है। इस दौरान आरोपियों से कार लूट और हत्या और हत्या के प्रयास समेत अन्य मामलों में पूछताछ की जाएगी। आरोपी महेंद्रगढ़ में एक युवक की हत्या करने की साजिश रच रहे थे। आरोपी प्रदीप की रेवाड़ी और राजस्थान पुलिस को तलाश थी। सीआईए प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि बीएमडब्ल्यू कार नीमराना में एक बाबा से लूटी थी।