फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   वेल्डिंग की दुकान पर काम करने वाले बाबूलाल ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की

वेल्डिंग की दुकान पर काम करने वाले बाबूलाल ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की

Sat, 06 Apr 2019 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
वेल्डिंग की दुकान पर काम करने वाले बाबूलाल ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। रेलवे रोड पर वेल्डिंग की दुकान पर काम करने वाले कारिंदे ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। गांव माजरा के बाहर खुले एरिया में कर्मचारी का शव मिला। पुलिस पास में ही सल्फास की डिब्बी भी मिली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
गांव सिसोठ निवासी कर्मवीर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका छोटा भाई 40 वर्षीय बाबूलाल महेंद्रगढ़ में रेलवे रोड पर वेल्डिंग की दुकान पर काम करता था। करीब तीन-चार दिन से कार्य पर नहीं जा रहा था। शुक्रवार सुबह साढे़ नौ बजे घर से अपनी बाइक पर महेंद्रगढ़ के लिए निकला था। दोपहर को हमने दुकान फोन कर बाबूलाल के बारे में पूछा तो दुकान संचालक माडुराम व अजय ने बताया कि बाबूलाल आज दुकान पर नहीं आया। काफी तलाश करने के बाद गांव माजरा कलां के बाहर खुले एरिया बणी में बाबूलाल का शव मिला। मौके पर ही बाबूलाल की बाइक पड़ी थी। वहां दो पुड़िया सल्फास और पानी की बोतल पड़ी थी।
विज्ञापन

कर्मवीर ने बताया कि बाबूलाल पिछले कुछ दिन से मानसिक रूप से परेशान था। शायद इसी कारण उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का उप नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। मृतक बाबूलाल शादीशुदा है। उसे एक लड़का और लड़की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed