फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सड़क दुर्घटना में दो की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

सड़क दुर्घटना में दो की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Sat, 15 Dec 2018 01:17 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में दो की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। गांव मांदी की नदी के निकट शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही दो बाइकों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की गंभीर हालत के चलते उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच ट्रक को अपने कब्जे में लेकर परिजनों के बयान दर्ज किए और शवों का नारनौल के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रक चालक पर केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव कांवी निवासी नरेंद्र सिंह (25) पुत्र मोहर सिंह, दीपक (20) पुत्र शेरसिंह, संदीप (25) पुत्र नरेश व विकास (22) पुत्र मोहर सिंह शुक्रवार सुबह दो बाइकों पर सवार होकर अपने घर से नारनौल काम पर आ रहे थे। इस दौरान नरेंद्र व दीपक एक बाइक पर सवार थे और संदीप व विकास दूसरी बाइक पर सवार थे। अभी वे गांव मांदी की नदी के निकट ही पहुंचे थे कि सामने से आ रहे ट्रक ने दोनों बाइकों को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। इस दुर्घटना में नरेंद्र व दीपक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि संदीप व विकास गंभीर रुप से घायल हो गया। बाद में पीछे से आ रहे इन्हीं के परिवार के रामसिंह ने राहगीरों की मदद से एंबुलेंस से चारों को नारनौल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने नरेंद्र व दीपक को मृत घोषित कर दिया। संदीप व विकास की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के परिजन रामसिंह पुत्र बुधराम ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि नरेंद्र, दीपक, संदीप व विकास भवन निर्माण के दौरान सरिये बांधने का कार्य करते थे। शुक्रवार सुबह वे गांव से नारनौल अपने काम पर आ रहे थे। इस दौरान ट्रक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक के खिलाफ दुर्घटना के आरोप में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed