फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सीआईए टीम ने मोस्ट वांटेंड अपराधी को किया गिरफ्तार

सीआईए टीम ने मोस्ट वांटेंड अपराधी को किया गिरफ्तार

Fri, 27 Jul 2018 12:35 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
सीआईए टीम ने मोस्ट वांटेंड अपराधी को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। राजस्थान व जिला पुलिस के लिए सिर दर्द बने कुख्यात अपराधी रंगलाल पुत्र दाताराम निवासी नया गांव को सीआईए पुलिस ने बुधवार रात को उसे गांव से ही गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपी के पास एक रिवाल्वर, देशी कट्टा, एक छोटा डोगा तथा 7 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने वीरवार को आरोपी को नारनौल न्यायालय में पेश किया। जहां न्यायालय ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लेकर नसीबपुर जेल भेज दिया।
सीआईए इंचार्ज धर्म सिंह ने बताया कि आरोपी रंगलाल राजस्थान पुलिस का मोस्ट वांटेड अपराधी वीरेंद्र गोठड़ी का साथी है। जिसके खिलाफ हत्या और हत्या की कोशिश के कई मामले दर्ज है। आरोपी रंग लाल ने करीब डेढ़ वर्ष पहले मुखा निवासी नया गांव की अपने साथ डूमोली राजस्थान निवासी वीरेंद्र गोठड़ी के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद नया गांव में ही मुखा के भाई रामनिवास पर गोली चलाकर हत्या करने का प्रयास किया था। जिसके बाद से रंगलाल फरार चल रहा था। इसके खिलाफ थाना नांगल चौधरी में हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज था। उक्त आरोपी की पुलिस पिछले डेढ़ वर्ष से तलाश कर रही थी। कई बार आरोपी के मकान पर भी छापामारी की गई, लेकिन आरोपी नहीं पकड़ा जा सका। बुधवार सायं को भी सीआईए पुलिस को सूचना मिली की आरोपी अपने मकान पर ही है। जिस पर सीआईए टीम तुरंत आरोपी के मकान पर पहुंची और मकान की घेराबंदी की। तलाशी के दौरान आरोपी पुलिस से बचकर गांव से बाहर भागने लगा। जिसे पुलिस ने देख लिया और पुलिस ने उसका पीछा करते हुए पकड़ लिया। जिसके पास से पुलिस को एक देशी कट्टा, रिवॉलवर, डोगा और 7 कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन

मकान के अंदर बनाया था तहखाना
पुलिस द्वारा पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि वह सप्ताह में 3 बार घर आता था। उसने मकान के अंदर ही तहखाना बनाया हुआ है। जब भी पुलिस उसे पकड़ने के लिए आती तो वह उस तहखाने में छुप जाता था और तहखाने के रास्ते के आगे बेड को लगा देता था। ताकि कोई इस तहखाने को देख न सके। इस प्रकार वह हर बार पुलिस बच जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ राजस्थान में भी कई मामले दर्ज
आरोपी रंगलाल राजस्थान पुलिस का भी मोस्ट वांटेड अपराधी हैं। जिस पर राजस्थान में भी अलग-अलग थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज है। सीआईए इंचार्ज धर्म सिंह ने बताया कि सरपंची के चुनाव को लेकर रंगलाल की मुखा व उसके परिवार से दुश्मनी हुई थी। इसी रंजिश के कारण रंगलाल ने मुखा की हत्या की थी और उसके भाई को मारने का प्रयास किया था। सीआईए टीम उक्त आरोपी के पीछे करीब एक वर्ष से लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed