फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   स्पेशल स्टाफ ने बाइक चोर को दबोचा

स्पेशल स्टाफ ने बाइक चोर को दबोचा

Sun, 01 Oct 2017 11:24 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
स्पेशल स्टाफ ने बाइक चोर को दबोचा
-जिले में थानों में आरोपी के खिलाफ एक दर्जन मामले दर्ज
विज्ञापन

-पुलिस ने आरोपी के घर से बरामद की पांच बाइक
फोटो संख्या:37
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। स्पेशल स्टाफ महेंद्रगढ़ ने बाइक चोरी मामले में आरोपी को शनिवार की शाम को माजरा चौक से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 5 बाइक भी बरामद की है। आरोपी को रविवार को महेंद्रगढ़ अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी पर एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी की आए दिन शिकायत मिलने पर सीआईए नारनौल एवं स्पेशल स्टाफ महेंद्रगढ़ बाइक चोरों की तलाश में लगातार जुटी हुई है। आरोपी रणजीत उर्फ निकु निवासी गांव बहु के खिलाफ जिला महेंद्रगढ़ में करीब एक दर्जन मामले चोरी के दर्ज हैं। इन मामलों में आरोपी जमानत पर रिहा है। कुछ दिन पहले स्पेशल स्टाफ इंचार्ज ने जेल पर जाकर आरोपी के बारे में पता किया तो पता चला कि आरोपी जमानत पर रिहा है तब पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। शनिवार की रात आरोपी के माजरा चौक के पास होने की सूचना मिली जी तुरंत स्पेशल स्टाफ इंचार्ज जितेंद्र , एचसी अनिल, एचसी रोहताश, सिपाही रवींद्र को लेकर मौके पर सफेद रंग की अपाची मोटरसाइकिल माजरा चौक की तरफ आती दिखाई दी। मोटरसाइकिल रुकवाकर आरोपी से पता किया तो उसके पास कोई कागजात नहीं मिले। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे रविवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन


आरोपी के घर से बरामद की तीन बाइक
एएसआई जितेंद्र कुमार ने आरोपी से जब सख्ती से पूछताछ की तो यह अपाची मोटरसाइकिल महेंद्रगढ़ से चोरी करने की बात कबूली । इसके अलावा 3 और मोटरसाइकिल चोरी की बात कबूली। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने 23 सितंबर को नारनौल के सन प्लाजा होटल के पास से 2 बाइक चोरी की थी जबकि 25 सितंबर को एक बाइक पंजाब नेशनल बैंक महेंद्रगढ़ रोड नारनौल से और महेंद्रगढ़ से अपाची एवं एक स्प्लेंडर चोरी करने की कबूल की। ये सभी मोटरसाइकिल आरोपी के घर से बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ एक दर्जन मुकदमे दर्ज
पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि आरोपी रणजीत उर्फ निकु के खिलाफ एक दर्जन मुकदमे चोरी के महेंद्रगढ़, कनीना, सतनाली में दर्ज हैं। आरोपी कुछ दिन पहले ही जमानत पर छूटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed