{"_id":"59a461454f1c1bc6018b4615","slug":"121503945029-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल के थोक विक्रेता की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल के थोक विक्रेता की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल के थोक विक्रेता की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। महावीर चौक के पास स्थित एक मोबाइल और मोबाइल पार्ट के थोक विक्रेता के शोरूम में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे आग लग गई। भीषण आग से शोरूम में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग को काबू पाने के लिए दमकल की पांच गाडिय़ों को बुलाना पड़ा। तीन ट्रैक्टर टैंकर भी मौके पर बुलाए गए। इसके बाद करीब साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ला सका। आग लगने पर व्यापारियों ने रोष जताया। इसके बाद सीटीएम डॉ. सुनील कुमार और तहसीलदार रोहताश सिंह ने मौका मुआयना किया। सीटीएम ने पीड़ित शोरूम मालिक को सरकार से उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
महावीर चौक के नजदीक जलेबी वाली गली स्थित आरके कम्यूनिकेशन मोबाइल एवं एससेरीज के शोरूम में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। दुकानदार के अनुसार घटना के समय दुकान में लाखों रुपये नगद भी रखे थे। आग की सूचना पाकर डीएसपी संजीव बल्हारा और शहर थाना प्रभारी रणजीत सिंह पुलिस बल लेकर पहुंच गए। आग की सूचना के बाद शहर के मोबाइल दुकानदारों ने पीड़ित दुकानदार के समर्थन में अपनी दुकानें बंद कर दीं। इसके बाद मोबाइल एसोसिएशन के प्रधान और व्यापार मंडल के प्रधान, पीड़ित दुकानदार राजेश कुमार आदि मोबाइल दुकानदारों ने उपायुक्त राजनारायण को एक ज्ञापन सौंपकर पीड़ित दुकानदार को अपना व्यापार दोबारा शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता देने की मांग की।
पीड़ित दुकानदार राजेश कुमार ने बताया कि उसकी महावीर चौक के नजदीक जलेबी वाली गली में प्रथम मंजिल पर आरके कम्यूनिकेशन मोबाइल एवं मोबाइल एसेसरीज की दुकान है। सोमवार सुबह उसने दुकान खोली थी, लेकिन सोमवार को उनके लड़के की कोर्ट में तारीख होने के वजह से वह कोर्ट चले गए। इसी दौरान किसी ने उनके मोबाइल पर सूचना दी की उनकी दुकान में आग लग गई है। वह मौके पर पहुंचे तो देखा की दुकान में भयंकर आग लगी हुई थी।
विज्ञापन
पांच फायर बिग्रेड और पानी के तीन टैंकरों को लिया सहारा
तीन दुकानों जितनी बड़े शोरूम में लगी भयंकर आग को काबू करने के लिए दमकल विभाग के कर्मचारियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ी। आग को काबू करने के लिए फायर बिग्रेड की पांच और पानी के तीन टैंकर सहित एक जनस्वास्थ्य विभाग के पानी का टैंकर उपयोग करना पड़ा।
दुकानदार के समर्थन में मोबाइल दुकानें की बंद
आगजनी की सूचना जैसे शहर के मोबाइल विक्रेता दुकानदारों के बाद पास पहुंची तो उन्होंने पीड़ित दुकानदार के समर्थन में अपनी दुकानें बंद कर दी। इसके बाद सभी मोबाइल विक्रेता पीड़ित की सहायता के लिए मौके पर पहुंचे और अपनी-अपनी क्षमता अनुसार पीड़ित की सहायता की।
सीटीएम ने किया मौका मुआयना
आगजनी घटना की सूचना पाकर सीटीएम डॉ. सुनील कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। स्थानीय दुकानदारों की मांग पर सीटीएम सुनील कुमार ने पीड़ित दुकानदार को सरकार से उचित मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया। सीटीएम ने कहा कि तहसीलदार को आगजनी में हुए नुकसान की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है। रिपोर्ट के आधार पर सरकार से मुआवजे की मांग की जाएगी। इसके बाद तहसीलदार रोहताश कुमार ने मौका मुआयना कर आग से जले सामान की रिपोर्ट बनाई।
व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन
नारनौल। आरके मोबाइल फर्म के मालिक राजेश अग्रवाल की तीन दुकानों में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के संबंध में दुकानदार हरियाणा व्यापार मंडल के जिला प्रधान बजरंगलाल अग्रवाल, मोबाइल यूनियन के प्रधान सरदार सुरजीतसिंह अरोड़ा के संयुक्त नेतृत्व में जिला उपायुक्त राजनारायण कौशिक से मिले। इस अवसर पर जिला प्रधान बजरंगलाल अग्रवाल ने डीसी से मौका मुआयना करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को भेजने की अपील की, ताकि सरकार से मुआवजा मिल सके। इस मौके पर मोबाइल यूनियन के पूर्व प्रधान अरुण जैन, दीपक तनेजा, समीर अग्रवाल, अजय अग्रवाल, मुकेश महता, अनिल अग्रवाल आदि मौजूद थे।