{"_id":"5ccf2a84bdec22075b0bf126","slug":"11557080708-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन जांच के समय दौंगड़ा नाके पर स्विफ्ट गाड़ी से एक लाख की नकदी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वाहन जांच के समय दौंगड़ा नाके पर स्विफ्ट गाड़ी से एक लाख की नकदी बरामद
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
विज्ञापन
कनीना। लोकसभा चुनाव के तहत दौंगड़ा चौक पर लगाए गए नाके पर चेकिंग के दौरान एक कार से एक लाख की नकदी बरामद किए है। इससे पहले कनीना टी प्वाइंट पर दो लाख रुपये गाड़ी से बरामद किए थे। मिली जानकारी के मुताबिक दौंगड़ा चौक पर डीएचओ कार्यकारी मजिस्ट्रेट मंदीप सिंह एवं एसआई वेद प्रकश की टीम वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान टीम ने एक कार की जांच की तो उसमें एक लाख रुपये बरामद किए। कार सवार सुनील कुमार वासी फतेहपुर, थाना अटेली से इस बारे में पूछताछ की तो वह संतोष जनक जवाब नहीं दे सके। टीम ने नकदी जब्त कर थाने के स्ट्रांग रूम में जमा करवा दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी डा. गरिमा मित्तल ने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट, सेक्टर सुपरवाइजर, पीओ एवं एपीओ के लिए चुनाव करवाना जिम्मेवारी का कार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।