फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से किशोर की मौत, दूसरा घायल

तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से किशोर की मौत, दूसरा घायल

Sat, 20 Apr 2019 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से किशोर की मौत, दूसरा घायल
नारनौल। गांव दुलोठ अहीर के समीप एक अज्ञात वाहन ने पैदल चल रहे एक किशोर व एक युवक को चपेट में ले लिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल दोनों युवकों को नारनौल सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के दौरान किशोर ने दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की शिकायत पर महेंद्रगढ़ थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस से दी शिकायत में बताया कि सीकर राजस्थान निवासी कल्लू राम गांव खेड़की में परिवार के साथ रहता है। 19 अप्रैल को शाम सात बजे बेटा रामू (16) व दामाद राकेश पशुओं की रखवाली कर दुलोठ अहीर से खेड़की गांव की तरफ पैदल आ रहे थे। इसी दौरान गांव दुलोठ से एक तेज रफ्तार गाड़ी आई और बेटे व दामाद को चपेट में ले लिया। वाहन की टक्कर लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला सामान्य अस्पताल नारनौल में उपचार के लिये भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के दौरान रामू की मौत हो गई। वहीं दामाद की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों की शिकायत पर महेंद्रगढ़ थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed