फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   महिला टीचर का एटीएम कार्ड बदलकर 70 हजार ठगे

महिला टीचर का एटीएम कार्ड बदलकर 70 हजार ठगे

Wed, 13 Mar 2019 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
महिला टीचर का एटीएम कार्ड बदलकर 70 हजार ठगे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। निजी स्कूल की शिक्षिका का धोखाधड़ी से एटीएम कार्ड बदलकर ठग ने 70 हजार रुपये निकाल लिए। महिला टीचर के मोबाइल पर जब संदेश आया तो उन्होंने तुरंत कार्ड को ब्लॉक कराया। ठग ने 20-20 हजार रुपये दो अलग-अलग बैंक खाते में ट्रांसफर किए।

शिक्षिका गीता देवी ने बताया कि वह 19 फरवरी को अपना एसबीआई का एटीएम कार्ड लेकर मसानी चौक स्थित एटीएम बूथ पर गई थी। साथ में मेरी पुत्रवधू कीर्ती भी थी। मैंने कई मशीन से पैसे निकालने का प्रयास, लेकिन मशीन ने र्काउ को स्वीकार नहीं किया। वहां खड़े एक व्यक्ति ने कहा कि मैडम कार्ड को सही तरीके से नहीं लगा रहे। आप मुझे दीजिए मैं इसे ठीक से लगा देता हूं। मैंने उक्त अज्ञात युवक को अपना कार्ड दे दिया तो उसने दो बार कार्ड को लगाने का प्रयास किया। जब उसके हाथ से भी कार्ड से पैसे नहीं निकले तो वह व्यक्ति कार्ड में कोई तकनीकी फॉल्ट बताकर चला गया और वह भी घर आ गई। रात करीब साढे़ 9 बजे उसके मोबाइल पर संदेश आया। जिसमें तीन बार में करीब 70 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन की सूचना मिली। दो बार में 20-20 हजार रुपये दो बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए हैं। जिसमें एक खाता रेवाड़ी के किसी व्यक्ति तथा दूसरा खाता अलीगढ़ के किसी व्यक्ति का है। उसने 20 हजार रुपये नकद निकाले। इसके अलावा करीब दस हजार रुपये कनीना पेट्रोल पंप पर स्वैप कर निकाले गए। यह सभी लेनदेन साढ़े छह से सात बजे के बीच में किए गए। मोबाइल पर मैसेज आते ही मैंने अपना कार्ड ब्लॉक कराया। शिक्षिका गीता देवी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed