फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   जिला पार्षद ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष के आरोपों को बताया निराधार

जिला पार्षद ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष के आरोपों को बताया निराधार

Fri, 16 Nov 2018 01:06 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
जिला पार्षद ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष के आरोपों को बताया निराधार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। वार्ड नंबर आठ से जिला पार्षद कुलदीप सुजरनवास ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधीर दीवान द्वारा उन पर वक्फ बोर्ड की जमीन पर प्लाटिंग कर कब्जा करने व जमीन मामले में केस दर्ज चलने के आरोपों को निराधार बताया है। जिला पार्षद ने सुधीर दीवान पर ही वक्फ बोर्ड की जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया। जिसे हटाने के लिए वक्फ बोर्ड ने उन्हें नोटिस भी जारी किया गया है। यह बात जिला पार्षद कुलदीप सुजरनवास ने वीरवार को एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही।

उन्होंने सुधीर दीवान द्वारा उन पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि यदि वक्फ बोर्ड की जमीन पर कब्जा करने का उन पर कोई मामला दर्ज होना पाया जाता है तो वे पद से इस्तीफा दे देंगे। वहीं, यदि यह बात झूठी मिलती है तो उसे 15 दिन के अंदर लिखित रूप से उनसे माफी मांगनी होगी। अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। जिला पार्षद ने सुधीर दीवान पर स्वयं वक्फ बोर्ड की जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा किया हुआ है। जिसे हटाने के लिए वक्फ बोर्ड ने 11 सितंबर 2018 को नोटिस जारी किया है। जिला पार्षद ने कहा कि इस मामले को लेकर वे कई बार सीएम विंडो व वक्फ बोर्ड विभाग सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत कर चुके है, लेकिन अधिकारी भी मंत्री के दबाव में कोई कार्रवाई करने से परहेज कर रहे है, क्योंकि सुधीर दीवान भाजपा जिला उपाध्यक्ष होने के साथ शिक्षामंत्री के नजदीकी हैं। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड की जमीन पर किसी भी सूरत में अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। जल्द ही शहर के गणमान्य लोगों को साथ लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान उनके साथ विक्रम सिंह डुलाना, कुलदीप नसीबपुर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed