{"_id":"5bbe53b9867a5528481e7dec","slug":"11539199929-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री का भांजा बताकर अधिकारियों पर दबाव बनाने वाले आरोपी नहीं हुए गिरफ्तार कककक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंत्री का भांजा बताकर अधिकारियों पर दबाव बनाने वाले आरोपी नहीं हुए गिरफ्तार कककक
Updated Thu, 11 Oct 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा का भांजा बताकर प्रशासनिक अधिकारियों पर अनावश्यक कार्यों के लिए दबाव बनाने वाले आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। मामला दर्ज होने के दूसरे दिन भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई।
मामले की शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा के राजनीति सचिव सतबीर सिंह ने आकोदा पुलिस चौकी में इसकी शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पवन उर्फ राकेश और संदीप के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सतबीर ने शिकायत में बताया था कि पवन उर्फ राकेश निवासी खुडाना और संदीप गांव घारेहडु जिला भिवानी के बारे में उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली थी कि उक्त युवक स्वयं को मंत्री का भांजा बताकर जिला प्रशासनिक अधिकारियों के पास अनावश्यक कार्यों के लिए फोन कर दबाव बनाते हैं। उक्त आरोपी न तो मंत्री के भांजे हैं और न ही रिश्तेदार हैं। इसके अतिरिक्त दोनों आरोपी मंत्री के संपर्क में भी नहीं हैं। दोनों झूठ बोलकर अधिकारियों पर दबाव बनाते हैं।
वर्जन
उक्त मामले में अभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। दोनों ही आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
- देवेंद्र, इंचार्ज, पुलिस चौकी आकोदा।