फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   आरोपी जोगेंद्र को भेजा जेल

आरोपी जोगेंद्र को भेजा जेल

Tue, 12 Jun 2018 11:49 PM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
आरोपी जोगेंद्र को भेजा जेल
सुनीता हत्या कांड : आरोपी जोगेंद्र को भेजा जेल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। सुनीता मर्डर केस मामले में आरोपी जोगेंद्र को एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद दोबारा न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
उल्लेखनीय है कि गांव ताजपुर निवासी सुनीता अपने बेटे निक्की के साथ मोहल्ला लाला वाला कुआं पर सुनील के मकान में पिछले दस दिन से किराए पर रह रही थी। उसका अपने पति संजय के साथ तलाक का केस चल रहा था। इसकी वजह से वह आठ से दस वर्ष से महेंद्रगढ़ में अपने बेटे के साथ रह रही थी। गांव बुचौली में जोगेंद्र से उनकी दूर की रिश्तेदारी थी। जिस कारण उसका घर पर आना जाना रहता था। रविवार की सुबह छह जोगेंद्र ने कैंची एवं ईंट से सुनीता की उसके लड़के निक्की के सामने हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मृतका के बेटे निक्की के बयान पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। रविवार की रात को पुलिस ने आरोपी जोगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

आरोपी जोगेंद्र को मंगलवार को एक दिन के रिमांड के बाद दोबारा न्यायालय में पेश किया गया था जिससे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। -कैलाश चंद सोनी, चौकी इंचार्ज, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed