{"_id":"5cbb6524bdec22142901b1f8","slug":"111555784996-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी खनन अधिकारी बनकर ट्रैक्टर मालिक से ठगे 10 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फर्जी खनन अधिकारी बनकर ट्रैक्टर मालिक से ठगे 10 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। फर्जी जिला खनन अधिकारी बनकर किसान से 10 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ट्रैक्टर-ट्राली छोड़ने के नाम पर शातिर ने उससे 10 हजार रुपये ले लिए। मामला सामने आने पर खनन अधिकारी ने अज्ञात पर केस दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार नांगल चौधरी निवासी जोगेंद्र कुमार का ट्रैक्टर खनन विभाग ने अवैध खनन के आरोप में 19 फरवरी को जब्त कर लिया था। 23 फरवरी को जोगेंद्र के पास एक फोन आया और आरोपी ने कहा कि जिला खनन अधिकारी नीरज कुमार बोल रहा हूं। 30 हजार रुपये में ट्रैक्टर-ट्राली को छोड़ दूंगा। इस पर पीड़ित ने कहा कि उसके पास 30 हजार रुपये नहीं है तो बात 10 हजार रुपये में ट्रैक्टर छोड़ने की तय हो गई।
फर्जी खनन अधिकारी पैसे लेने के लिए 24 फरवरी को निजामपुर में पहुंचा। इसके बाद आरोपी ने जोगेंद्र को फोन कर बोला कि अपने चालक को भेज रहा हूं और उसे पैसे दे देना। आरोपी खुद चालक बनकर आ गया और 10 हजार रुपये लेकर चला गया। इसके बाद आरोपी ने कहा कि ट्रैक्टर-ट्राली जाकर विभाग से ले लेना है। पैसे देने के बाद जब पीड़ित ट्रैक्टर-ट्राली लेने गया तो उसे नहीं मिला। जोगेंद्र जब जिला खनन अधिकारी से मिला और पूरी बात बताई तो खनन अधिकारी नीरज कुमार ने एसपी को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
जांच अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि खनन अधिकारी की शिकायत पर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के मोबाइल नंबर की जांच की जा रही है। पैसा लेने के बाद से आरोपी ने मोबाइल बंद कर रखा है।