फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   कुकर्म के आरोपी पवन की आत्महत्या मामले में 4 लोगों पर केस दर्ज

कुकर्म के आरोपी पवन की आत्महत्या मामले में 4 लोगों पर केस दर्ज

Wed, 06 Mar 2019 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
कुकर्म के आरोपी पवन की आत्महत्या मामले में 4 लोगों पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। बीए के छात्र से कुकर्म करने के आरोपी द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतक के भाई के बयान पर साथ लगते गांव के चार लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। इसमें जान से मारने की धमकी देने, हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। गांव निवासी एक शख्स ने बताया कि मृतक उसका छोटा भाई था। पड़ोसी गांव निवासी मनोज, योगेश, साकेत और शुभित उसके भाई को लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इन लोगों ने तीन मार्च को खेतों में उसके भाई पर हमला कर दिया। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर छिप गया। सभी लोग उसको खोजते रहे। चार मार्च को इन लोगों ने कहा कि तेरे भाई को जिंदा नहीं छोड़ेंगे। चार मार्च की देर शाम ग्रामीणों ने बताया कि तुम्हारा भाई फंदे पर लटका हुआ है। बुधवार को थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। चिकित्सक बोर्ड के माध्यम से पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक पवन के भाई दौलत की शिकायत पर चार नामजद सहित अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

-----------------
यह था मामला
बीए प्रथम वर्ष के छात्र ने छह नामजद सहित आठ लोगों पर केस दर्ज कराया था। शिकायत में कहा कि 27 फरवरी रात साढ़े आठ बजे वह लड़की की शादी का शगुन देकर लौट रहा था तो इन लड़कों ने उसका अपहरण कर लिया। अंधेरे में ले जाकर उसने साथ कुकर्म किया। आरोपियों ने उसकी वीडियो बनाकर व्हाट्स एप पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार की शाम आरोपी का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed