फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   हर्ष की वजह से मां पिटाई करती थी, इसलिए हत्या कर दी

हर्ष की वजह से मां पिटाई करती थी, इसलिए हत्या कर दी

Tue, 02 Oct 2018 01:02 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
हर्ष की वजह से मां पिटाई करती थी, इसलिए हत्या कर दी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। पुलिस पूछताछ में गांव भुंगारका में कक्षा चार के छात्र के हत्यारोपी ने बताया कि हर्ष के कारण उसे घर पर डांट सुननी पड़ती थी। वहीं, हर्ष उसके साथ खेलता था तो उसके परिजनों को परेशानी होती थी। उन्हें लगता था कि हर्ष को भी बिगाड़ देगा। दूसरी ओर इसके लिए उसे मां से मार खानी पड़ती थी। इसलिए उसने हर्ष को मार दिया।
जांच अधिकारी जगदीश जाखड़ के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हर्ष के साथ वह अक्सर खेलता था। इससे हर्ष के परिजन नाराज थे। वे इसकी शिकायत मेरी मां से करते थे, इसके बाद मां पिटाई कर देती थी। इस कारण हर्ष और उसके पैरेंट्स से ईर्ष्या रखने लगा था और उसने सबक सिखाने की ठान ली थी। शनिवार को हर्ष को अकेला पाकर वह उसे गांव में सुनसान जगह पर ले गया और उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी कीमत पर उसे जिंदा नहीं छोड़ना चाहता था। इसलिए गला रेतकर इंटरलॉकिंग टाइल से सिर में कई वार किए। आरोपी ने हर्ष की निर्मम तरीके से हत्या कर शव को घास में छिपा दिया। हर्ष के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी के उम्र का पता लगाने के लिए मेेडिकल जांच कराई जाएगी। दूसरी ओर परिजनों के अनुसार चार दिन पहले हर्ष का बर्थडे मनाया गया था। पुलिस ने मामले में आरोपी अभय सिंह और हत्यारे की मां को अरेस्ट कर लिया है। मंगलवार को पुलिस कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed