फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   स्कूटी खड़ा करने के मामले को लेकर हैंड कांस्टेबल ने मजदूर की पीट-पीटकर की हत्या

स्कूटी खड़ा करने के मामले को लेकर हैंड कांस्टेबल ने मजदूर की पीट-पीटकर की हत्या

Wed, 02 May 2018 12:40 AM IST
Updated Wed, 02 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
स्कूटी खड़ा करने के मामले को लेकर हैंड कांस्टेबल ने मजदूर की पीट-पीटकर की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़।
रेलवे रोड स्थित विष्णु कॉलोनी में स्कूटी खड़ी करने को लेकर हुए झगड़े में हैंड कांस्टेबल ने मजदूर को पीट-पीटकर घायल कर दिया। घायल को निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर आए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी सरोज देवी के बयान पर हैैड कांस्टेबल प्रदीप एवं उसकी पत्नी बाला देवी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। दोनों आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर चल रहे हैं।
मृतक की पत्नी सरोज देवी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका पति मजदूरी करता था। उसके घर के सामने प्रदीप निवासी पाली हाल आबाद विष्णु कॉलोनी अपने बच्चों के साथ रहता है। प्रदीप आए दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा करता है और गाली-गलोज एवं मारने की धमकी देता रहता था। सोमवार को उसके जेठ की लड़की भारती ने स्कूटी घर के गेट के सामने खड़ी कर दी और खुद अपना कार्य करने लग गई। रात सवा आठ बजे प्रदीप एवं उसकी पत्नी बाला घर से बाहर आए और वो स्कूटी का हटाने की बात कहने लगे। लेकिन प्रदीप और बाला गालियां निकालने लगे।
विज्ञापन

उनकी आवाज सुनकर उसका पति जयभगवान घर से बाहर आया तो उनको भी गाली देने लगे। इतने में उसके पिता रतिराम घर से बाहर आए तो उन्हें भी गालियां देने लगे। इस दौरान हैड कांस्टेबल प्रदीप ने उसके पति जयभगवान के साथ मारपीट की और छाती पर जोर से मुक्के मारने लगा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पति जयभगवान को बांए कंधे, कान, छाती एवं पैरों पर चोट आई। परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर गए। हालत गंभीर होने के कारण वे उसे उप नागरिक अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मंगलवार मृतक की पत्नी सरोज के बयान पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने प्रदीप एवं उसकी पत्नी बाल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। मृतक के एक लड़का व एक लड़की है। वहीं आरोपी प्रदीप रेवाड़ी में हैड कांस्टेबल पद पर कार्यरत है। उसकी ड्यूटी बिजली पानी विजिलेंस टीम में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
पुलिस ने मृतक की पत्नी सरोज के बयान पर आरोपी प्रदीप एवं पत्नी बाला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। अभी दोनों ही आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-एसआई यशवंत सिंह, आईओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed