{"_id":"5c7ecbd9bdec22146555782f","slug":"101551813593-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचनोता रोड पर हुई हत्या की गुत्थी सुलझी, चार आरोपियों को भेजा पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांचनोता रोड पर हुई हत्या की गुत्थी सुलझी, चार आरोपियों को भेजा पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। करीब एक सप्ताह पहले गांव पांचनोता के रोड पर हुई हत्या की गुत्थी को निजामपुर पुलिस ने पांच दिन में ही सुलझा लिया। इस हत्या में आरोपी अशोक, गौतम, महेंद्र व अनिल को सोमवार सायं गिरफ्तार किया हैं। इन सभी को मंगलवार नारनौल कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने चारों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा दिया।
पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि 23 फरवरी की सायं निजामपुर चौकी इंचार्ज एसआई सज्जन सिंह को सूचना मिली कि पांचनोता गांव के पास किसी व्यक्ति को घायल कर दिया। जिसकी बाद में हॉस्पिटल ले जाते समय मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान कैलाश पुत्र देवकरण नया गांव गोबिंदपूरा राजस्थान में हुई। इसके बाद पुलिस आरोपियों की पहचान में जुट गई। हत्या की वारदात के दो दिन पहले आये जिले के नए कप्तान चंद्र मोहन ने तुरंत इस हत्या के केश में संज्ञान लेते हुए चौकी इंचार्ज सज्जन को अपने कार्यालय में बुलाकर पूरी जानकारी ली। पुलिस कप्तान ने साईबर सेल की मदद लेकर आरोपियों को पकड़ने के आदेश दिए। जांच में दौरान हत्या वाले दिन किसी व्यक्ति ने बताया कि मृतक कैलाश को आरोपी अशोक के साथ देखा है। जब पुलिस ने अशोक की तलाश की तो अशोक अपना मोबाइल फोन बंध करके भाग गया। जिस पर पुलिस को शक हो गया कि इस हत्या में अशोक का हाथ हो सकता हैं। पुलिस अशोक की तलाश में जुट गई। सोमवार सायं अशोक व इसके तीन साथियों की रूपसराय पशु अस्पताल के पास होने की सूचना मिल गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर अशोक व इसके साथ तीन ओर साथियों को पकड़ लिया। पूछताछ पर अशोक ने अपने इन साथियों के साथ मिलकर हत्या करने की बात कबूल की। कड़ी पूछताछ पर हत्या करने का पूरा राज खुल गया।
ये है मामला
आरोपी के अनुसार मृतक कैलाश अशोक की पत्नी से अक्सर मोबाइल पर बात करता था। कैलाश ने ही इसकी पत्नी को मोबाइल दिला रखा था। अशोक को पता लग गया की कैलाश मेरी पत्नी से फोन पर बात करता हैं। अशोक ने ये सारी बाते अपने साला गौतम को बताई। फिर दोनों ने इसको सबक सिखाने की योजना बनाई और 23 फरवरी को अशोक ने कैलाश को फोन करके बुलाया और ससुराल चलने के लिए तैयार कर लिया। ये दोनों मृतक कैलाश की मोटरसाइकिल पर चल दिये। दोनों रूपसराय में पहुंच गए। वहां पहले से ही मौजूद गौतम व उसके पांच-छह दोस्त पहले से खड़े थे। कैलाश को पहले सुनसान जगह पर ले गए और पहले शराब पिलाई फिर लाठियों से पिट पिट कर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल अवस्था में ही अशोक कैलाश को पांचनोता गांव के पास सड़क पर डाल कर फरार हो गया। बाद में घायल कैलाश ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया था। इस हत्या में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।