फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Crime,police search,prisoners

हिसार जेल में हुई वारदात को ध्यान में रखकर जिला जेल में चलाया चेकिंग अभियान

Sun, 04 Aug 2019 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Crime,police search,prisoners
जेल में औचक निरीक्षण के बाद जेल से बाहर आते पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन व उपायुक्त जगदीश शर्मा। - फोटो : Narnol
डीसी और एसपी की देखरेख में शनिवार सुबह अचानक नसीबपुर जेल में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कैदियों और विचाराधीन बंदियों के सामान की तलाशी ली गई। दो घंटे की तलाशी के दौरान पुलिस को जेल से कुछ नहीं मिला। यह जांच हिसार जेल में हुई वारदात को ध्यान में रखकर चलाया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया जिला जेल में अक्सर मोबाइल मिलने व मादक पदार्थ मिलने की सूचनाएं आती रहती थी। दो दिन पहले ही हिसार जेल में दो गुटों की आपसी रंजिश में झगड़ा हो गया था। इसमें एक की मौत हो गई थी। इस घटना को ध्यान में रखकर शनिवार को जिला प्रशासन ने भी अचानक जेल में चेकिंग अभियान चलाया। शनिवार सुबह थाना शहर व सभी पुलिस चौकियों के इंचार्जों को एसपी चंद्रमोहन की तरफ से आदेश मिला कि तुरंत सभी डीसी निवास पहुंचे। अचानक मिले आदेश से पुलिसकर्मी भी कुछ नहीं समझ सके।
विज्ञापन

डीसी जगदीश शर्मा व एसपी चंद्रमोहन के साथ डीएसपी समेत तमाम फोर्स नसीबपुर जेल पहुंची। जेल के अंदर तीन टीमें बनाई गई। सभी टीमों का इंचार्ज डीएसपी मित्रपाल को बनाया और तहसीलदार रोशन लाल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। जेल अधीक्षक देवी दयाल को साथ लेकर चेकिंग अभियान चला। करीब दो घंटे तक सभी टीमों ने अलग-अलग बैरक में सभी बंदियों व कैदियों के समान की तलाशी ली गई। लेकिन, कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला। बता दें कि पिछली दो चेकिंग के दौरान अलग-अलग बंदियों से दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed