फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Crime,police,fir,head constable

हेड कांस्टेबल ने महिला से छेड़छाड़ की, केस दर्ज

Sun, 15 Dec 2019 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Crime,police,fir,head constable
एक महिला ने हेड कांस्टेबल पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला 13 दिसंबर की रात 11:00 बजे घर पर थी। उसी दौरान महेंद्रगढ़ थाने में हेड कांस्टेबल योगेश उसके घर पर आए उसका मुंह पकड़ कर दबोच लिया। पीड़िता ने बचाव का प्रयास किया लेकिन आरोपी ने उससे छेड़छाड़ की और कपड़े फाड़ने की कोशिश की। पीड़िता का कहना था कि आरोपी शराब के नशे में धुत और जान से मारने की धमकी देने लगा। जब उसने शोर मचाना शुरू किया तो आरोपी भाग गया। सुबह महिला ने इसकी शिकायत लेकर महेंद्रगढ़ चौकी गई। जहां पर दोनों पुलिस वालों ने उसे समझाने की कोशिश की कि आरोपी से माफी मंगवा देंगे। उसके बाद महिला नारनौल महिला थाने में शिकायत दी। महिला थाने की एसआई संजय कुमारी ने बताया कि आरोपी हैड कांस्टेबल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता ने ब्यान दर्ज करवा दिया है। मामले की जांच की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी महेंद्रगढ़ सिटी थाने में तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed