फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Crime,police,arrest,fir,not

तीन युवकों ने छुट्टी आए फौजी पर हमला कर छीने 20 हजार रुपये

Fri, 06 Dec 2019 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Crime,police,arrest,fir,not
गांव आकोदा में तीन युवकों ने छुट्टी आए फौजी पर हमला कर उससे 20 हजार रुपये छीन लिए। फौजी महावीर को कुछ चोटें भी आई हैं। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र के गांव खुडाना निवासी महावीर ने बताया कि वह सेना में सिपाही हैं। कुछ दिन पहले छुट्टी आए हैं। खुडाना गांव में बैंक नहीं है। बैंक के कार्य के लिए उन्हें आकोदा जाना पड़ता है। महावीर ने बताया कि उन्हें कुछ रुपये की जरूरत थी। वह वीरवार शाम करीब तीन बजे रुपये निकालने के लिए आकोदा स्थित पीएनबी बैंक गया था। उन्होंने बैंक की एटीएम से पैसे निकाले। इसके बाद बैंक कॉपी में एंट्री कराने गए। इस दौरान बैंक के बाहर खड़ी उसकी बुलेट को एक युवक ने अपनी बाइक से टक्कर मार दी। महावीर ने बताया कि जब उन्होंने विरोध किया तो युवक ने दोबारा से उसकी बाइक का टक्कर मारी। दोनों के बीच कहासुनी होने के बाद युवक मौके से चला गया। कुछ देर बाद वह अपने दो अन्य साथियों के साथ आया। तीनों ने उस पर हमला बोल दिया और लात, घूंसे तथा पत्थर से हमला करते हुए उन्हें घायल कर दिया। महावीर ने बताया कि उसे मुंह पर चोट आई हैं। उसके हाथ पर पहले से चोट लगी थी, जिस कारण वह अपना बचाव नहीं कर पाया। महावीर ने बताया कि उसने बैंक से जो 20 हजार रुपये निकाले थे, वह रुपये तीनों युवक छीन ले गए। महावीर ने बताया कि उन्होंने उप नागरिक अस्पताल में अपना उपचार कराया। उन्होंने बताया कि उसने पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस ने अभी केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed