फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband and wife died in road accident including son

सड़क हादसे में उजड़ा परिवार, पति-पत्नी और एक बेटे की मौत, दूसरा लड़ रहा जिंदगी की जंग

Sat, 16 Nov 2019 11:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sat, 16 Nov 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
Husband and wife died in road accident including son
महेंद्रगढ़ -नारनौल रोड़ पर सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी

नेशनल हाईवे -148 बी पर स्थित गांव नांगल सिरोही के पास शुक्रवार तड़के सड़क हादसे में पति, पत्नी तथा बेटे की मौत हो गई। हादसे में दंपती का दस वर्षीय दूसरा बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरा परिवार राजस्थान में मेहंदीपुर बालाजी का दर्शन करने जा रहा था।

विज्ञापन

 

हादसे के बाद घायलों को नागरिक अस्पताल नारनौल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा दस वर्षीय मानव को गंभीर हालत में गुरुग्राम रेफर कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चरखी दादरी निवासी केशव गौतम (35), पत्नी सुषमा (30), बेटे मानव (10) व लक्ष्य (4) के साथ अपनी होंडा टीआरवी गाड़ी से शुक्रवार को मेहंदीपुर बालाजी जा रहे थे। शुक्रवार तड़के करीब चार बजे महेंद्रगढ़ के गांव नांगल- सिरोही के पास सामने से आई पिकअप के चालक ने उनकी कार को साइड मारी दी। इसमें उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में दंपती सहित दोनों बेटे घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को नागरिक अस्पताल नारनौल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने केशव गौतम, सुषमा और लक्ष्य को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने मानव की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

इसके बाद परिजन उसे गुरुग्राम मेडिसिटी ले गए। पुलिस ने मृतक केशव के पड़ोसी प्रवीण सैनी के बयान पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई आरंभ की है। जानकारी के अनुसार केशव गौतम चरखी दादरी मेें बिल्डिंग मैटेरियल सप्लाई करने का कार्य करता था और उसकी पत्नी सुषमा गृहणी थी। छोटा बेटा लक्ष्य प्ले स्कूल में पढ़ता था और बड़ा बेटा मानव पांचवीं कक्षा का छात्र है।

जिला उद्यान अधिकारी ने दिखाई मानवता
मैं शुक्रवार तड़के एआईपीआरओ धर्मेंद्र कादियान, रोहताश तथा एक क्लर्क के साथ पंचकूला एक मीटिंग में जा रहा था। रास्ते में नांगल सिरोही के पास सड़क हादसा देखा। हमने तुरंत अपनी गाड़ी को रोका और घायलों को अपनी गाड़ी में डालकर नारनौल नागरिक अस्पताल पहुंचाया। -मनदीप यादव, जिला उद्यान अधिकारी, नारनौल।


एयर बैग खुलते तो बच सकती थी जान
हादसा स्थल पर क्षतिग्रस्त गाड़ी में एयर बैग आधे ही खुले मिले। अगर एयर बैग खुल जाते तो शायद परिवार के लोगों की जान बच जाती। गाड़ी स्वयं केशव गौतम चला रहा था। आगे की सीट पर छोटा बेटा लक्ष्य तथा उनकी पत्नी सुषमा बैठी थी। मानव पीछे की सीट पर सो रहा था।


सुुबह करीब साढ़े चार बजे हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे थे। प्राथमिक जानकारी के अनुसार अज्ञात पिकअप चालक की टक्कर से केशव की गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। इसके कारण ही यह हादसा हुआ। पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
-राजकरण, जांच अधिकारी, महेंद्रगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed