{"_id":"5d43327d8ebc3e6cf13a315d","slug":"crime-narnol-news-rtk5089467128","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को राजस्थान के सीकर ले जाकर दुष्कर्म किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को राजस्थान के सीकर ले जाकर दुष्कर्म किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनीना क्षेत्र की महिला के साथ नसीबपुर निवासी एक 60 वर्षीय व्यक्ति ने राजस्थान के सीकर में ले जाकर दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने महिला को नारनौल क्षेत्र के गांव ब्राह्मवास में छोड़ दिया। महिला का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि गांव की ही महिला रामगिरी ने उससे सुरेश जांगिड़ से मिलवाया था। रामगिरी ने उससे कहा कि तेरे बेरोजगार पति को गांव नसीबपुर निवासी सुरेश जांगिड नौकरी लगवा देगा। उसकी कई जगह पर जान पहचान है। इसके बाद वह सुरेश के संपर्क में आई। 28 जुलाई को सुरेश उसे बहलाकर अपनी गाड़ी में बैठाकर नारनौल ले गया। जहां सुुरेश ने उसे महिला सुनीता के घर में बंधक बनाकर रखा। बाद में सुरेश जांगिड़ उसे राजस्थान के सीकर में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि वीरवार को आरोपी सुरेश जांगिड़ उसे नारनौल के गांव ब्राह्मणवास स्थित मंदिर के बाहर छोड़ गया। आरोपी उसे किराया भाड़ा के नाम पर 200 रुपये भी दे गया। पीड़िता अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची। महिला थाना पुलिस ने कनीना पुलिस को इस बारे में सूचित किया। कनीना थाना पुलिस ने बताया कि 29 जुलाई को पीड़िता के पति ने अपनी पत्नी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई है। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ यह केस दर्ज है। वीरवार देर शाम जांच अधिकारी सुमन ने पीड़िता के 164 के बयान दर्ज कराए। जिसके बाद महिला का महेंद्रगढ़ उप नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराया गया।