फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Crime

राजस्थान के गांव जैनपुर में विधानसभा चुनाव लड़ चुके प्रत्याशी की गोली मारकर हत्या

Tue, 30 Jul 2019 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Crime
राजस्थान के गांव जैनपुर बास के एक पार्टी के नेता की सोमवार दोपहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतक बहुजन समाज पार्टी की टिकट से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुका है। राजस्थान पुलिस द्वारा वीटी के आधार पर थाना नांगल चौधरी पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया है। जिनसे उक्त घटना बाबत पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

राजस्थान के गांव जैनपुर बास निवासी जसराम पटेल की कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी। जसराम पटेल पर थाना बहरोड़ में आपराधिक मामले दर्ज हैं। राजस्थान पुलिस को जैसे ही वारदात की सूचना मिली तो पुलिस ने पड़ोसी राज्यों की पुलिस को अलर्ट जारी करते हुए सीमाओं पर नाकाबंदी के आदेश जारी कर दिए। स्थानीय पुलिस ने भी पड़ोसी राज्य की पुलिस की सूचना पर सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी। वहीं, स्थानीय पुलिस को सीमावर्ती क्षेत्र में चार युवकों पर शक हुआ तो पुलिस ने उन्हें मौके से ही धर दबोचा और थाने लाकर गहन पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि मृतक जसराम बहुजन समाज पार्टी की टिकट से साल 2018 में विधानसभा का चुनाव लड़ा था। थाना नांगल चौधरी प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि स्थानीय पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग पड़ोसी राज्य राजस्थान के गांव जैनपुर बास में मर्डर करके फरार हो गए हैं, जोकि हरियाणा की सीमा में दाखिल हो सकते हैं। स्थानीय पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए राजस्थान के साथ लगती सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी। वहीं, बहरोड़ के सीमावर्ती क्षेत्र में चार युवक संदेह के घेरे में आए, जिन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed