{"_id":"5d34afe18ebc3e6ced373d91","slug":"crime-narnol-news-rtk506331567","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर अपहरण गैंग का मास्टर माइंड विकास मुंबई में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर अपहरण गैंग का मास्टर माइंड विकास मुंबई में गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर अपहरण गैंग के मास्टर माइंड विकास उर्फ विक्की को एसआईटी ने मुंबई में गिरफ्तार कर लिया। जयपुर पुलिस की एसआईटी ने इस गैंग से जुड़े तीन अन्य आरोपियों को जयपुर से गिरफ्तार किया। जिसमें नारनौल निवासी अभय यादव, रेवाड़ी निवासी सुनील यादव, महेंद्रगढ़ निवासी राहुल यादव शामिल हैं। जयपुर अपहरण गैंग के अब तक 11 सदस्य पकड़े गए हैं। जिसमें 10 हरियाणा के निवासी है।
जयपुर अपहरण गैंग के मास्टर माइंड विकास उर्फ विक्की को जयपुर पुलिस की एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है। एसआईटी मुंबई में पिछले तीन दिन से लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिस टीम ने शुक्रवार को आरोपी को पकड़ लिया। शनिवार देर रात जयपुर पुलिस आरोपी को राजस्थान लेकर पहुंची। एसआईटी ने इस गैंग से जुड़े तीन अन्य आरोपियों को जयपुर से ही गिरफ्तार किया है। जिसमें तीनों ही हरियाणा के निवासी है। जयपुर पुलिस ने 14 जुलाई को एक गैंग को गिरफ्तार किया था। यह गैंग लोगों को अपने चंगुल में फंसाकर उनका अपहरण करता था। इसके बाद उनको बुरी तरह से टार्चर कर फिरौती वसूलता था। अक्तूबर 2018 से यह गैंग सक्रिय था। गैंग में अब तक 11 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। जिसमें दस हरियाणा के निवासी है। इस गैंग का मास्टर माइंड महेंद्रगढ़ जिले के गांव गुढ़ा का निवासी विकास उर्फ विक्की है। विक्की का छोटा भाई दीपक भी इसी गैंग का सदस्य था। गैंग के हरियाणा के 10 लोगों में से 9 महेंद्रगढ़ जिले के निवासी हैं। एक सदस्य रेवाड़ी जिले का निवासी है।
टार्चर का खतरनाक खेल
यह गैंग लोगों को मोबाइल एप के जरिए पैसा कमाने के लिए ऑफर देता था। इसके बाद उनका अपहरण कर टार्चर कर परिवार के लोगों से फिरौती वसूलता था। गैंग ने आंध्रप्रदेश, बीकानेर, महाराष्ट्र के तीन लोगों का अपहरण कर उनको बंधक बनाया हुआ था। जिनको सिगरेट से जलाना, हथौड़े से दांत तोड़ना, अंगुली को प्लास से दबाकर रखना, नाखून को उखाड़ना जैसे टार्चर दिए जा रहे थे।
विज्ञापन
यह आरोपी पकड़े गए
महेंद्रगढ़ जिले के गांव गुढ़ा निवासी दीपक , गांव गुढ़ा निवासी पवन जांगिड़ ,कौथल खुर्द निवासी राहुल,
पहाड़वास निवासी भवानी, झगड़ौली निवासी अनुपम, पाथेड़ा निवासी जितेंद्र, राजस्थान निवासी लोकेंद्र को 14 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। गुढ़ा निवासी विकास उर्फ विक्की, रेवाड़ी निवासी सुनील कुमार, महेंद्रगढ़ निवासी राहुल यादव, नारनौल निवासी अभय को 20 जुलाई देर रात को गिरफ्तार किया गया है।
यह था मामला
जयपुर पुलिस ने 14 जुलाई को इस गैंग को गिरफ्तार किया था। इस गैंग ने 3 लोगों को पिछले एक सप्ताह बंधक बनाया हुआ था। जिन्हें टार्चर किया जा रहा था। बंधक बनाए गए लोगों के परिवारजनों से करीब 8 करोड़ रुपयेग की फिरोती मांगी हुई थी। फिरौती नहीं देने पर बंधकों को टार्चर किया जा रहा था। राजस्थान पुलिस के अनुसार पिछले करीब एक साल से यह गैंग सक्रिय था। पिछले छह महीने में गैंग ने दस लोगों का अपहरण किया। आंध्रप्रदेश, बीकानेर और महाराष्ट्र के तीन लोगों को छुड़ाने के लिए राजस्थान की एसटीएफ ने 660 फ्लैट खंगाले थे। गैंग के सात लोगों में से छह महेंद्रगढ़ जिले के हैं। गैंग का मास्टर माइंड विकास उर्फ विक्की है।
गैंग के मास्टर माइंड विकास उर्फ विक्की को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया है। विक्की की तलाश में पिछले कई दिन से छापेमारी की जा रही थी। गैंग के तीन अन्य सदस्य भी गिरफ्तार किए गए हैं। इन आरोपियों को रिमांड पर लेकर फिरौती कर वसूली गई रकम, हथियारों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विकास शर्मा, डीसीपी वेस्ट, जयपुर, राजस्थान