फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Crime,loot,arrest,accused,fir,not

पहले लिफ्ट दी फिर पिस्टल दिखा युवक से आठ हजार की नकदी और गहने लूट

Thu, 02 Jan 2020 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Crime,loot,arrest,accused,fir,not
बाइक सवार दो युवकों ने पहले एक युवक को लिफ्ट दी और उसके बाद पिस्टल दिखाकर आठ हजार कैश, सोने की अंगूठी व चेन लूट ली। शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नांगल चौधरी निवासी प्रेमपाल (29) दिल्ली मेट्रो में इंटरव्यू देने मंगलवार को गया था। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि मंगलवार की रात साढ़े आठ बजे वह हीरो होंडा चौक नारनौल पहुंचा। नांगल चौधरी जाने के लिए वह चौक पर वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर दो युवक आए व नांगल चौधरी जाने की बात कही। इसके बाद पीड़ित दोनों के साथ बाइक पर सवार हो गया। जल महल के पास जाम का बहाना बनाकर आरोपी बाइक को जल महल की ओर लेकर चले गए। कुछ दूर जाने पर आरोपियों ने बाइक को रोक लिया और उससे कैश व गहने मांगे। प्रेमपाल के विरोध करने पर आरोपी पिस्टल दिखाकर कैैश समेत अन्य सामान लूट लिए। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उससे आठ हजार कैश, सोने की चेन, अंगूठी, मोबाइल व पर्स छीन लिए। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी उसको वहीं छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित देर रात किसी प्रकार घर पहुंचा और बुधवार को पुलिस को शिकायत दी। चौकी प्रभारी महेश ने बताया कि अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पहले भी हुई है लूट की ऐसी वारदात
कुछ माह पहले कुलताजपुर रोड पर बाइक सवारों ने लिफ्ट देकर दो युवकों से लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी शहर के बाहर सुनसान सड़कों पर लोगों को लिफ्ट देकर निशाना बनाते हैं। पुलिस अभी तक आरोपियों का सुराग नहीं लगा सकी है। ऐसे में बेहतर होगा कि रात में बाइक व कार से लिफ्ट लेने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed