फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Crime,kidnap,KIDNAIP,sip

शिप कंपनी का दावा- अगवा किए गए सभी लोग हैं सुरक्षित

Tue, 10 Dec 2019 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Crime,kidnap,KIDNAIP,sip
नाइजीरिया में अपहृत किए 18 भारतीयों समेत 19 लोगों तक पहुंचने के लिए जानकारी के लिए भारत सरकार और नाइजीरिया सरकार के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन चला रही है। शिप कंपनी भी अपने स्तर पर प्रयास कर रही है। नाइजीरिया ने शिप को ट्रेस आउट कर लिया है। कंपनी हर छह घंटे में फोन कर पीड़ित परिवार वालों का हालचाल पूछ रही है। कंपनी ने परिजनों के लिए अलग से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। परिजनों को लगातार अपडेट भी दी जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को कंपनी ने इंजीनियर जय सिंह के पिता सुरेंद्र सिंह को फोन पर उसकी सुरक्षित रहने की बात कही। कंपनी की ओर से आश्वासन दिया गया कि जल्द ही सभी कर्मचारियों को छुड़ा लेेंगे। इसके लिए उनके प्रयास लगातार जारी हैं। कंपनी परिजनों की सुरक्षा के लिए गंभीर हैं। परिजनों को मुंबई आकर रहने का ऑफर भी दिया है। शिप कंपनी प्रबंधन ने विजय के परिजन को फोन कर कहा कि किसी भी तरह का संबंधित कॉल आने पर उसकी सूचना तत्काल कंपनी को दें। फोन पर हुई बातचीत में परिजन द्वारा शिप कंपनी से जय सिंह के बारे में पूछने पर, प्रबंधन ने समय तो नहीं बताया। लेकिन शिप कंपनी से लेकर केंद्र सरकार के स्तर पर खोजबीन में लगे होने की बात कही है। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि सभी लोग सुरक्षित हैं, उनको जल्द ही छुड़वा लिया जाएगा। परिजन उसके सकुशल लौटने के इंतजार में हैं। बता दें कि समुद्री लुटेरों ने नाइजीरिया के पास मालवाहक समुद्री जहाज का अपहरण कर लिया है। उसमें सवार 19 लोगों में 18 भारतीय हैं। इन भारतीयों में एक युवक महेंद्रगढ़ के गांव डेरोली अहीर निवासी इंजीनियर जय सिंह भी शामिल है। जय सिंह पिछले दो साल से मुंबई की एंग्लो ईस्टर्न शिप मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में बतौर मर्चेट नेवी थर्ड ग्रेड इंजीनियर के पद तैनात है। जब मंगलवार 3 दिसंबर की रात को नाइजीरिया तट के पास पहुंचा तो समुद्री लुटेरों ने जहाज पर हमला कर उसका अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन

उक्त मामले में शिप को ट्रेस आउट कर लिया गया है। अभी लुटेेरों की लोकेशन ट्रेस नहीं हो पाई है। भारत सरकार और नाइजीरिया सरकार मिलकर काम कर रही हैं। इसके अलावा कंपनी भी भारत सरकार एवं नाइजीरिया सरकार से डायरेक्ट संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विधिश त्यागी, एमटीआई, अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed