फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Crime,accident,child,death,women

नीलगाय सामने आने से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दादी-पोते की मौत, तीन घायल

Thu, 12 Dec 2019 10:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Crime,accident,child,death,women
महेंद्रगढ़-सतनाली मार्ग पर वीरवार की सुबह गांव डालनवास के पास सड़क पर नीलगाय आने से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। जिसमें दादी-पोते की मौत हो गई। कार चला रहे मृतक महिला के बेटे संदीप को मामूली चोट आई है। उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव श्यामपुरा निवासी संदीप सिंह को अपनी पत्नी का नसबंदी का ऑपरेशन कराना था। महेंद्रगढ़ उप नागरिक अस्पताल में सप्ताह में केवल एक दिन यह ऑपरेशन होता है। इसके चलते संदीप अपनी पत्नी 24 वर्षीय अंजू को गाड़ी में बैैठाकर महेंद्रगढ़ के लिए रवाना हुआ। कार में संदीप की मां नरेश देवी अपनी पुत्रवधू के साथ पिछली सीट पर बैठी थी। संदीप गाड़ी चला रहा था। अगली सीट पर संदीप का तीन साल का बेटा रिशी बैठा था। जबकि संदीप का दूसरा छह महीने का बेटा राघव पिछली सीट पर अपनी दादी नरेश देवी की गोद में था। ऑपरेशन के लिए लंबी लाइन में इंतजार न करना पड़े इस कारण यह सभी गांव से सुबह करीब सवा आठ बजे चल पड़े, ताकि नौ बजे से पहले अस्पताल पहुंच जाएं। करीब 8:45 बजे जब कार गांव डालनवास के पास पहुंची तो सड़क पर अचानक नीलगाय आ गई। जिस कारण संदीप ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। इससे गाड़ी सड़क किनारे खेतों में एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में संदीप की मां नरेश देवी, छह माह का बेटा राघव ,पत्नी अंजू गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि संदीप और उसके तीन वर्षीय बेटे रिशी को हल्की चोट आईं। राहगीरों ने घायलों को उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने नरेश देवी और राघव को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने अंजू की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। संदीप और रिशी को उप नागरिक अस्पताल में उपचार दिया।
विज्ञापन

दोस्त की मांगकर लाया था गाड़ी
श्यामपुरा निवासी संदीप सतनाली में डिश टीवी की दुकान में काम करता है। उसने अपने दोस्त सुशील से पत्नी को ऑपरेशन कराने ले जाने के लिए गाड़ी उधार ली थी। संदीप का छोटा भाई नरेंद्र बीए फाइनल का छात्र है। संदीप के पिता रामनिवास गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिड़की तोड़कर घायलों को निकाला
इस भीषण हादसे के बाद नालंदा स्कूल के स्टाफ के लोग मौके पर पहुंचे। स्कूल चेयरमैन विक्रम लांबा, प्रिंसिपल जय सिंह फौगाट ने स्कूल की दो गाड़ियों में घायलों को महेंद्रगढ़ उप नागरिक अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद कार की पिछली खिड़की बुरी तरह से चिपक गई थी। घायलों को निकालने के लिए खिड़की को तोड़ना पड़ा।

श्यामपुरा में हुआ अंतिम संस्कार
सतनाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त गाड़ी को कब्जे में लिया। संदीप सिंह के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए दोनों शवों के पोस्टमार्टम कराए। शवों को परिजनों के हवाले कर दिया गया। दोपहर बाद गांव श्यामपुरा में दादी पोते का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed