{"_id":"3d8184f991b8b2a8c642ead7eae2574a","slug":"cricket-match-sonipat-won-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमांशु राणा ने ठोका शतक, सोनीपत ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमांशु राणा ने ठोका शतक, सोनीपत ने जीता मैच
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Fri, 29 Jan 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा जयरामदास क्रिकेट महाकुंभ के नौंवे दिन पहला मुकाबला आर्मी सिकंद्राबाद (हैदराबाद) और सीकर (राजस्थान) के मध्य खेला गया। इसमें आर्मी सिकंद्राबाद ने शानदार जीत हासिल की जबकि दूसरा मुकाबला सीकर और सोनीपत की टीम के बीच खेला गया इस मुकाबले में भी सीकर की टीम को पराजय का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
बाबा जयरामदास क्रिकेट स्टेडियम में पहले मुकाबले में आर्मी सिकंद्राबाद ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने करने का निर्णय लिया। आर्मी की टीम ने घातक गेंदबाजी करते हुए सीकर की टीम मात्र 8 ओवरों में 20 रन पर समेट दिया। इस प्रतियोगिता का पहला सबसे न्यूनतम स्कोर है। आर्मी के गेंदबाजी अश्वनी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में मात्र 10 रन देकर 5 विकेट लिए और दिनेश पठानिया ने 3 ओवर में 6 रन देकर 2 विकेट झटके। आर्मी ने 2.1 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दूसरा मुकाबला सीकर और संकल्प क्रिकेट क्लब सोनीपत के माध्य खेला गया जिसमें सोनीपत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
सोनीपत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवरों में 3 विकेट खोकर 175 रन का लक्ष्य दिया जिसमें अंडर-19 इंडिया के खिलाड़ी हिमांशु राणा ने 53 गेंदों में 106 रन बनाए जिसमें 18 चौके और एक छक्का शामिल है। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीकर की टीम 15ओवरेें में केवल 62 रन ही बना पाई। हिमांशु राणा को इस मैच के लिए मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर कप्तान लक्ष्मण सिंह, सूबे. रामौतार सिंह, अमित मिश्रा, ग्रीस कुमार, राजेश गोयल, बीरेंद्र, अजित, अमित, दलबीर, राहुल, कुलदीप शर्मा, अमित भारद्वाज, रणबीर सिंह आदि थे।
विज्ञापन