फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   cricket match, sirsa won

सेमीफाइनल में पहुंची सिरसा की टीम

Sat, 30 Jan 2016 10:01 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
महेंद्रगढ़ / नारनौल Updated Sat, 30 Jan 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन

बाबा जयरामास क्रिकेट प्रतियोगिता के 10वें दिन शनिवार को क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। पहला मैच आर्मी क्रिकेट क्लब सिकंद्राबाद और अजीत गुड़गांव की टीम के मध्य खेला गया। इसमें गुड़गांव की टीम ने विजय हासिल की। जबकि दूसरा मैच हिसार और सिरसा के बीच खेला गया। इसमें सिरसा ने शानदार जीत दर्ज की। सिरसा और अजित गुड़गांव की टीम सुपर-4 में पहुंचने वाली पहली दो टीमें हैं।

विज्ञापन


बाबा जयरामदबाबा जयरामदास क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को आर्मी क्रिकेट क्लब सिकंद्राबाद और अजीत गुड़गांव के मध्य खेला गया। आर्मी क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। आर्मी की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 155 रन बनाए जिसमें बल्लेबाज विष्णु तिवाड़ी ने 25 गेंदों में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाए जबकि रितेश नेगी ने 29 तथा प्रेम ने नाबाद 39 रन बनाए। अजित गुड़गांव के गेंदबाज कुलदीप हुड्डा और आकश तोमर ने 2-2 विकेट चटके। अजीत गुड़गांव ने शानदार खेलते हुए 19.5 ओवर में  मैच को जीत लिया। रमन ने 25  गेंदों पर 52 रन बनाए जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल हैं।
विज्ञापन


जबकि दूसरा मैच हिसार और सिरसा के बीच खेला गया। यह मैच काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा। हिसार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए । सिरसा के बल्लेबाजों को जीत के लिए काफी मशक्त करनी पड़ी। आखिरी ओवर में सिरसा को जीत के लिए 18 रन चाहिए थे। सिरसा के धाकड़ बल्लेबाज सुरेंद्र ने पहली तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के लगा दिए और टीम को मैच जिता दिया। उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुुरस्कार दिया गया। रविवार को बीजेआरडी पाली व ढासा बॉर्डर के बीच तथा दूसरा मैच मलिक एकेडमी दिल्ली एव विद्याजैन एकेडमी दिल्ली के बीच खेले जाएंगे। दोनों ही क्वार्टर फाइनल मुकाबले होंगे। इस मौके पर उद्यम सिंह, रामौतार सिंह, होशियार सिंह, मनोज कुमार, राजेश गोयल, कुलदीप शर्मा, मनोज, रवि, राहुल, प्रवीण तिवाड़ी, केशव, टीकूं आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed