{"_id":"66727f1e89569e0de509c634","slug":"couple-and-two-children-burnt-due-to-leaking-gas-cylinder-in-dhani-khargawan-of-mahendragarh-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh: चाय बनाने गई थी महिला, सिलिंडर लीक होने से मकान में लगी आग, दंपति और दो बच्चे झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh: चाय बनाने गई थी महिला, सिलिंडर लीक होने से मकान में लगी आग, दंपति और दो बच्चे झुलसे
Wed, 19 Jun 2024 12:21 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 19 Jun 2024 12:21 PM IST
सार
ग्राम पंचायत बार खुडाना की ढाणी खड़गवान निवासी 42 वर्षीय बिजेंद्र, पत्नी 40 वर्षीय मंजू व 14 वर्षीय पुत्र रोहित तथा 12 वर्षीय बेटी चंचल झुलस गए। मंजू रसोई में चाय बनाने गई थी। रसोई चारों तरफ से बंद थी जिसके चलते गैस लीकेज होने से जब लाइटर जलाया तो अचानक पूरी रसोई में आग फैल गई।
विज्ञापन
सिलिंडर लीक होने से लगी आग
- फोटो : संवाद
विस्तार
महेंद्रगढ़ की ग्राम पंचायत बास खुडाना की ढाणी खड़गवान में घरेलू गैस सिलिंडर लीक होने से दंपति और दो बच्चे झुलस गए। गंभीर हालत में परिजन चारों को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर पहुंचे। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हाई सेंटर रेफर कर दिया।
ग्राम पंचायत बार खुडाना की ढाणी खड़गवान निवासी 42 वर्षीय बिजेंद्र, पत्नी 40 वर्षीय मंजू व 14 वर्षीय पुत्र रोहित तथा 12 वर्षीय बेटी चंचल झुलस गए। बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य में लगे मिस्त्री एवं मजदूरों के लिए मंजू रसोई में चाय बनाने गई थी। रसोई चारों तरफ से बंद थी जिसके चलते गैस लीकेज होने से जब लाइटर जलाया तो अचानक पूरी रसोई में आग फैल गई। आग एवं गैस के प्रेशर से रसोई का दरवाजा भी दूर जा गिरा इसके बाद पूरे मकान में आग फैल गई।
विज्ञापन
इस दौरान बिजेंद्र, बेटा रोहित व बेटी चंचल भी रसोई के पास ही थे। जब अचानक आग लगी तो पास में मकान निर्माण करवा रहे बिजेंद्र के पिता सूरजभान सिंह व निर्माण में लगे मिस्त्री तथा मजदूरों ने कपड़ों एवं पानी से आग पर काबू पाया। वहीं झुलसने से गंभीर हालत में चारों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद चारों को हाई सेंटर के लिए रेफर कर दिया।