{"_id":"62c69c2d7fe1c860a93e8d90","slug":"couple-along-with-two-children-drowned-in-mahendragarh-at-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh: दो बच्चों के साथ नहर में कूदा दंपति, पंप हाउस से मिले पिता-पुत्र के दुपट्टे से बंधे शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh: दो बच्चों के साथ नहर में कूदा दंपति, पंप हाउस से मिले पिता-पुत्र के दुपट्टे से बंधे शव
Thu, 07 Jul 2022 02:12 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 07 Jul 2022 02:12 PM IST
सार
गांव खेड़ा निवासी संदीप अपनी पत्नी 30 वर्षीय दीपा, पांच वर्षीय बेटे दिव्यांश और दो वर्षीय बेटी वंशिका के साथ स्कूटी पर घर से निकला था। गुरुवार सुबह जब ग्रामीण नहर किनारे टहलने निकले तो स्कूटी खड़ी दिखाई दी।
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ में नहर में परिवार की तलाश जारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महेंद्रगढ़ के गांव खेड़ा निवासी दंपति ने अपने पांच वर्षीय बेटे और दो वर्षीय बेटी के साथ नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया कि जा रहा है कि दंपति ने घरेलू कलह में आत्महत्या की है। पिता-पुत्र का शव सुबह करीब 8 बजे मिला, जबकि मां-बेटी का शव दोपहर दो बजे मिला। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। मृतक की स्कूटी पर रखे बैग से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
सुबह सैर करने वालों ने लावारिस हालत में स्कूटी खड़ी देखकर पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर जब पुलिस पहुंची तभी पुल से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित एनबी-2 पंप हाउस के कर्मचारियों ने व्यक्ति और बच्चे का शव मिलने की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
बुधवार रात करीब दस बजे जवारलाल नेहरू नहर सुरजनवास पुल पर दंपति ने अपने पांच वर्षीय बेटे व दो वर्षीय बेटी के साथ नहर में छलांग लगा दी थी। सुबह करीब 7.30 बजे 33 वर्षीय संदीप और उसके पांच वर्षीय बेटे दिव्यांश के शव पंप हाउस में मिले। शव दुपट्टे से आपस में बंधे हुए थे।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार गांव खेड़ा निवासी 33 वर्षीय संदीप अपनी पत्नी 30 वर्षीय दीपा, 5 वर्षीय बेटे दिव्यांश, 2 वर्षीय बेटी वंशिका के साथ स्कूटी पर घर से निकला था। गुरुवार सुबह जब ग्रामीण नहर किनारे टहलने निकले तो स्कूटी खड़ी दिखाई दी। स्कूटी पर दो बैग सहित अन्य सामान भी रखा हुआ था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। तभी नहरी विभाग के कर्मचारियों द्वारा पंप हाउस में शव होने की सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पंप हाउस से निकलवाकर सामान्य अस्पताल के शवगृह में पहुंचा दिया। दीपा व उसकी दो वर्षीय बेटी के शवों की तलाश के लिए नहरी विभाग द्वारा कैनाल का पानी बंद कराया गया। इसके बाद दमकल विभाग, ग्रामीणों व गोताखोरों की दो टीमों द्वारा घटना स्थल से पंप हाउस तक तीन बार तलाश की गई। दो बजे बच्ची और उसकी मां के शव मिल गए। घटना के बाद दीपा और संदीप दोनों के परिजन भी घटना स्थल पर पहुंचे। एएसपी सिद्धांत जैन, डीएसपी रणवीर व सदर थाना प्रभारी रविंद्र भी सुबह से मौके पर तैनात रहे।