फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   corona, no case found, seven discharge, narnaul

जिले में कोरोना का नहीं आया एक भी मरीज, सात को मिली छुट्टी

Thu, 02 Jul 2020 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
corona, no case found, seven discharge, narnaul
नारनौल। जिले के लिए बुधवार का दिन राहत भरा रहा। इस दिन कोरोना संक्रमण का कोई नया केस नहीं आया। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 266 है। बुधवार को 7 कोरोना संक्रमित मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 182 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 83 केस अभी भी एक्टिव हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस का एक मामला खातोद का है जो पहले ही गुरुग्राम में दर्ज होने के कारण बुधवार को उसका नाम यहां से हटा दिया गया है। इस प्रकार कोरोना वायरस पॉजिटिव की कुल संख्या 266 है। बुधवार को दो मोबाइल टीमों ने 143 लोगों की स्क्रीनिंग की है। इनमें से 31 मरीजों में सामान्य बीमारी मिली है। जिले में 1 जुलाई तक 74318 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 44020 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 7290 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें 447 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

गांव ताजपुर में 6 सैंपल तथा 129 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग
अटेली सीएचसी के अंतर्गत ताजपुर गांव में मंगलवार को मिले कोरोना के संक्रमित केस के बाद बाछौद अस्पताल के कर्मियों ने बुधवार को गांव में थर्मल स्क्रींनिग व संक्रमित के संपर्क में आने वालों के सैंपल लिए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 25 घरों में 129 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। बाछौद अस्पताल के आयुष विभाग की ओर से डॉ. भूपेंद्र कुमार व उनकी टीम ने गांव में संशमनी वटी और आयुष काढ़ा भी वितरित किया। गांव के सरपंच इंद्रजीत सिंह ने गांव में आने वाली स्वास्थ्य विभाग की टीम का सहयोग किया। टीम में एमपीएचडबल्यू हरबिलाश, संगीता एएनएम, नीलम व इंद्रा आशा वर्कर शामिल रहे। ताजपुर गांव का संक्रमित व्यक्ति दिल्ली पुलिस का जवान है जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आने के बाद उसे पटीकरा अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed