फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Corona infected elderly dies during treatment in Jaipur

ोरोना संक्रमित बुजुर्ग की उपचार के दौरान जयपुर में मौत

Mon, 04 Jan 2021 10:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Corona infected elderly dies during treatment in Jaipur
जिले के कोरोना संक्रमित बुजुर्ग (81) की जयपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। अब जिले में कोरोना से मरने वाले की संख्या 20 हो गई है। जिले में सोमवार को छह नए कोरोना संक्रमित केस मिले हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 6587 हो गई है। सोमवार को पांच कोरोना संक्रमित मरीजों को ठीक होने पर छुट्टी दी गई है। अभी तक जिले में कुल 6542 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना के 25 केस अभी भी एक्टिव हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि भगड़ाना गांव निवासी बुजुर्ग के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद उपचार जयपुर में एक अस्पताल में चल रहा था। उन्होंने बताया कि 30 दिसंबर को बुजुर्ग के कोरोना संक्रमित हुआ था। दो जनवरी को उपचार के दौरान मरीज की मौत हो गई। मृतक का कोरोना प्रोटोकाल के अनुसार अंतिम संस्कार हुआ। उन्होंने बताया कि अब जिले में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बीस हो गई है। सीएमओ ने बताया कि जिले में चार जनवरी तक 129233 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 82126 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 132328 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 754 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
विज्ञापन

मरने वालों में अधिकांश बुजुर्ग
जिले में कोरोना वायरस से 21 जून को पहला कोरोना मरीज (80) की मौत हुई थी। पांच सितंबर, आठ, 15,17, 20 व 21 सितंबर को एक-एक कोरोना मरीजों की मौत हुई। 31 अक्तूबर को एक मरीज की मौत हुई। 13, 22 व 30 नवंबर को एक-एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई। दो दिसंबर, 6, 9, 12 व 20 दिसंबर को कोरोना मरीजों की मौत हुई। मरने वाले 42 से 81 साल के बीच के हैं। अब तक कुल 20 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed