फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   corona, 27 new cases found, narnaul

जिले में 27 नए कोरोना संक्रमित, नारनौल शहर के 15 केस, संख्या पहुंची 954

Sun, 09 Aug 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
corona, 27 new cases found, narnaul
नांगल चौधरी में सैंपल लेते कर्मचारी। - फोटो : Narnol
नारनौल। शहर में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। रविवार को जिले में 27 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। इसमें से 15 कोरोना केस नारनौल शहर के हैं। ऐसे में शहर के कई क्षेत्र कोरोना के हॉट स्टॉप बने हुए हैं। लोगों के मास्क और सामाजिक दूरी को लेकर बरती जा रही कोताही भारी पड़ रही है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में रविवार को 27 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 954 हो गई है। वहीं रविवार को 11 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में 774 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में कोरोना के 179 केस अभी भी एक्टिव हैं। डॉ. अशोक ने बताया कि रविवार दो मोबाइल टीमों ने 124 लोगों की स्क्रीनिंग की है। जिले में नौ अगस्त तक 84953 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 49610 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 18870 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें 498 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पहले पुल बाजार में एक संक्रमित आया था। इसके बाद एक ही गली में करीब 13 लोग संक्रमित हो गए हैं। रविवार को भी पुल बाजार में एंटीजन टेस्ट में एक लड़की और उसका चाचा संक्रमित मिला है। मोहल्ला शास्त्री नगर में भी एक गली में रविवार को छह लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। यहां पहले एटीएम बूथ में पैसे डालने वाली कंपनी का कर्मचारी आया था। इसके बाद गली के अन्य लोगों का सैंपल लिया गया था। इसमें अब छह लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें पहले कोरोना संक्रमित कर्मचारी के साथ काम करना वाला दूसरा कर्मचारी और उसकी पत्नी कोरोना मरीज मिली है। इसी गली में पलंबर और उसकी पत्नी समेत दो अन्य भी संक्रमित मिले हैं। मोहल्ला पीरआगा नारनौल में चार केस आए हैं। इसमें तीन केस एक ही परिवार से हैं। पहले घर में एक कैंसर पीड़ित महिला कोरोना वायरस मरीज मिली थी। इसके बाद महिला पति और दो बेटे कोरोना वायरस मरीज मिले हैं। वहीं एक अन्य मरीज म्यूजिक टीचर है। पहले टीचर का बेटा कोरोना मरीज मिला था। हुडा सेक्टर नारनौल में दो संक्रमित मिले हैं। उनका पुल बाजार में दुुकान है। पिता-पुत्र कोरोना मरीज मिले हैं। मोहल्ला चांदूवाड़ा में एक संक्रमित हलवाई का बेटा मिला है। सिंघाना रोड नारनौल एक में संक्रमित मिला है जो एक कोचिंग सेंटर में टीचर है। रेवाड़ी में कार्यरत है। बता दें कि तीन दिन से नारनौल शहर में कोरोना के मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला समेत तीन कोरोना पॉजिटिव मिले
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी में चार दिन बाद रविवार को एक महिला और दो अन्य कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। जिनका शुक्रवार को रैंडम सैंपल लिया गया था। जिसमें महिला पॉजिटिव को होम आइसोलेट किया गया है। अन्य दोनों को पटीकरा कोविड-19 केयर में भर्ती किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार एक पॉजिटिव महिला गांव ढ़ाणी बाठोठा में मिली है। दूसरा पॉजिटिव गांव मोहनपुर में एक प्रॉपर्टी डीलर है। उसे तीन दिन पहले बुखार आया था। जिसके बाद उसने नांगल चौधरी सीएचसी में जाकर शुक्रवार को सैंपल दिया था। जिसकी ट्रैवल हिस्ट्री का अभी तक पता नहीं चल पाया है क्योंकि इसका बेटा डॉक्टर है जो कि जोधपुर से पांच दिन पहले घर आया था, वहीं बेटी पब्लिक हेल्थ में जेई है। वहीं तीसरा पॉजिटिव नांगल चौधरी का एक दुकानदार हैं, जो नरेश वाली गली में दुकान कर रखी है। तीनों जगह कंटेंनमेंट जोन बना कर एरिया को सैनिटाइजर किया गया है। मेडिकल टीम ने ढ़ाणी बाठोठा में मिली पॉजिटिव के कांटेक्ट लिस्ट में शामिल रहे 13 लोगों के सैंपल लिए हैं। मोहनपुर में 10 लोगों के सैपल लिए गए है। टीम में योगेश शर्मा, धर्मवीर यादव, खेमचंद, रवि, कुलदीप, सचिन व वेदपाल, नवनीत व रामबीर शामिल रहे। एसएमओ डॉ. अरुण कालरा ने बताया कि तीन पॉजिटिव केस सामने आए हैं।

एक ही परिवार के चार समेत कुल पांच केस आए
मंडी अटेली। अटेली सीएचसी के अंतर्गत चंदपुरा में रविवार को पांच केस मिले। जिसमें बेटी के बाद एक ही परिवार मेें चार सदस्य कोरोना के संक्रमित मिले। अटेली स्वास्थ्य की टीम व आयुष विभाग के चिकित्सक मौके पर पहुंच कर कंटेनमेंट जोन आदि बना कर अग्रिम कार्रवाई की। गांव में चंदपुरा मोड़ पर स्थित एक घर में छह अगस्त को बेटी के बाद उसके दोनों बेटे, मां व भाई मिलाकर चार केस संक्रमित मिले हैं। वही पांचवां केस गांव एक महिला जो गांव की नई बस्ती में चाय की एक दुकान की हुई है। इस परिवार की बेटी एक कंपनी में काम करती है, उस कंपनी में कई कर्मी संक्रमित होने के बाद सैंपल करवाया था। अटेली अस्पताल के प्रभारी डॉ. विजय यादव व आदित्य यादव ने बताया कि पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उसे अपने घर में एकांतवास कर दिया है।
कोरोना संक्रमित की सूची
मोहल्ला पीरआगा नारनौल -4
मोहल्ला शास्त्री नगर नारनौल - 6
हुडा सेक्टर नारनौल -2
पुल बाजार नारनौल -2
मोहल्ला चांदूवाड़ा-1
सिंघाना रोड नारनौल -1
मोहनपुर -1
चंदपुरा-3
बेगपुर- 1
बासड़ी - 1
सिलारपुर मेहता -2
ढाणी भालोठ - 1
नांगल चौधरी -1
ढाणी बाठोठा -1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed