{"_id":"666750ad9a37bac85d0de874","slug":"cooperate-in-verification-of-tenants-sp-narnol-news-c-196-1-nnl1004-113049-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरायेदारों के सत्यापन में करें सहयोग : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किरायेदारों के सत्यापन में करें सहयोग : एसपी
Tue, 11 Jun 2024 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 11 Jun 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। किरायेदारों का वेरिफिकेशन होने से असली अपराधियों पर त्वरित अंकुश लगाया जा सकता है। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने आमजन से अपील की है।
उन्होंने कहा कि असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण पाने के लिए घरों में बाहर से आए हुए किराएदारों की पुलिस वेरिफिकेशन करवाकर पुलिस का सहयोग करें। क्योंकि कुछ आपराधिक किस्म के व्यक्ति जो बाहर से आकर किराए पर रहकर अपराध को अंजाम देकर भाग जाते हैं, फिर उनका रिकार्ड ना तो मकान मालिक के पास होता और ना पुलिस के पास होता है। इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए बाहर से आए हुए किरायेदारों की सत्यापन रिपोर्ट करवाकर संबंधित पुलिस थाना में रिकार्ड जमा करवाने में पुलिस का सहयोग करें। मकान मालिकों को किरायदारों की वेरिफिकेशन करवाना कितना आवश्यक है, इस बारे में पुलिस द्वारा समय-समय पर आमजन को अवगत करवाया जाता रहा है।
किरायेदार का पुलिस वेरिफिकेशन आनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से किया जा सकता है। दोनों ही मामलों में किरायेदार सत्यापन फार्म भरना होता है और सभी जरूरी दस्तावेज जमा कराने होते हैं। आनलाइन पुलिस वेरिफिकेशन के लिए सबसे पहले किरायेदार के संबंधित राज्य के पुलिस विभाग आनलाइन पोर्टल पर जाएं और किरायेदार सत्यापन फार्म भरें।