फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   contractor, villgers, road, mp, sdo, team

ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लगाया मनमाने ढंग से पैमाइश करने का आरोप

Wed, 28 Dec 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 28 Dec 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
contractor, villgers, road, mp, sdo, team
सड़क की पैमाइश
गांव रघुनाथपुरा में ठेकेदार द्वारा मनमाने तरीके व पैमाईश के बाहर गांव की फिरनी में रोड बनाने के विरोध में बुधवार को ग्रामीणों ने नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव से मिले। ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि गांव के बाहर फिरनी में पंचायत द्वारा टाइल बिछाकर रोड बनाया जा रहा है। रोड बनाने का ठेका गांव नसीबपुर के ठेकेदार संदीप व प्रदीप को दिया गया है। ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि रोड बनाने से पहले  फिरनी की पैमाईश कर निशान लगाए गए थे, लेकिन अब ठेकेदार पैमाईश के अन्दर  रोड न बनाकर उनके खेत की मेढ़ (ठोले) को काटकर रोड बना रहा है, जो गलत है।
विज्ञापन

गांव रघुनाथपुरा निवासी पीड़ित कमलेश ने बताया कि गांव के बाहर 22 फुट चौड़ी फिरनी है लेकिन कुछ लोगों ने फिरनी में दो-तीन फुट अवैध कब्जा करके चार दीवारी बनाई हुई है। ठेकेदार अवैध कब्जाधारियों से सांठगांठ करके उसकी दो एकड़ जमीन को जेसीबी मशीन से दो-तीन फुट काटकर रास्ते में मिला दिया, ताकि रास्ते की चौड़ाई कम होने के बावजूद भी 22 फुट चौड़ा रास्ता बनाया जा सके।  जबकि दूसरी तरफ अवैध कब्जा करके पक्का निर्माण कर रखे लोगों के घरों के बाहर दो-तीन फुट की जगह छोड़ रहा है। कमलेश ने बताया कि जब उसने इसका विरोध किया तो ठेकेदार से उसको धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि ठेकेदार के कर्मी ने जेसीबी मशीन से उसके खेत व उसमें लगे दर्जनभर हरे पेड़ों को काट दिया। जब उसने इसका विरोध किया तो उसे जेसीबी से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

-विधायक ने दिया आश्वासन
पीड़ित को विधायक डा. अभय सिंह यादव ने आश्वासन दिया कि उसके साथ अन्याय नहीं होने  दिया जाएगा। अगर ठेकेदार पैमाइश के बाहर जाकर उनकी जमीन में रोड बनाना चाह है रहा है तो ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। विधायक ने कहा कि उनकी एक इंच भी जमीन रास्ते में नहीं ली जाएगी। विधायक ने कहा कि पंचायत विभाग के एसडीओ व गांव के सरपंच को मौके पर भेज रहे हैं। वह मौके पर जाकर देखेंगे, अगर  ठेकेदार गलत कर रहा है तो उसे रोका जाएगा और पैमाइश के अंदर ही रोड बनाने  दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेत में खड़े दर्जनभर हरे पेड़ों का उखाड़ा
कमलेश देवी ने बताया कि ठेकेदार ने जबरदस्ती उनके खेत में खड़े करीब दर्जनभर हरे पेड़ों को काट दिया। जबकि पैमाइश के समय एक भी पेड़ फिरनी में नहीं आया था।  इसके बाद भी ठेकेदार ने अवैध कब्जाधारियों के कहने पर उनके खेत में खड़े दर्जनभर हरे पेड़ों को जेसीबी मशीन से उखाड़ दिए। जबकि दूसरी तरफ रास्ते में खड़े पेड़ों को छोड़ दिया गया।
एसडीओ ने लिया मौके पर जाकर जायजा
पंचायत विभाग के एसडीओ व जेई से मौके पर पहुंचकर गांव की फिरनी में बनाए जा रहे रोड का जायजा लिया तथा ठेकेदार को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। एसडीओ ने ठेकेदार से कहा कि वह पैमाइश के अंदर ही रोड बनाए। इसके साथ ही ठेेकेदार द्वारा अब तक गलत तरीके से बनाई गई नाली को तोड़कर दोबारा से सही बनाने के आदेश दिए।

घटिया सामग्री का इस्तेमाल
एसडीओ सतबीर व जेई के सामने ग्रामीणों ने ठेकेदार पर रोड निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग करने  का आरोप लगाया। जिस पर मौके पर ही एसडीओ ने ईंटों की गुणवत्ता को चेक किया तो वे निम्न स्तर की पाई गई। जिस पर ठेकेदार को आदेश दिए की इन ईंटों का निर्माण कार्य में इस्तेमाल न किया जाए तथा इसके स्थान पर दूरी अच्छी उच्च स्तर की ईंट तुरंत मंगवाकर निर्माण कार्य में प्रयोग की जाए।
ठेकेदार ने कहा
-इस मामले में जब ठेकेदार संदीप से बात की गई तो उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। पैमाईश के अन्दर ही रोड बनाया जा रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed