फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Contractor and Panchayat department face to face, repair work stopped

अब ठेकेदार और पंचायत विभाग आमने-सामने, रूकवाया रिपेयर का काम

Wed, 29 Sep 2021 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Contractor and Panchayat department face to face, repair work stopped
ठेकेदार द्वारा तोड़े गए रोड पर सीमेंट व रोडियों से करवाई गई सीसी। - फोटो : Narnol
नांगल चौधरी। ग्रामीण क्षेत्र में पाइप लाइन दबाने वाला एक ठेकेदार दो विभागों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। टाइलों के रास्ते पर सीसी रिपेयर करने पर अब ठेकेदार और पंचायत विभाग आमने-सामने आ गए हैं। पंचायती राज विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ठेकेदार का काम रुकवा दिया है। इसके बाद ठेकेदार का कारिंदा अपनी लेबर सहित काम छोड़कर चला गया। ठेकेदार के व्यवहार व कार्यशैली से जनस्वास्थय अभियांत्रिकी विभाग से लेकर ग्रामीण तक परेशान है। पंचायती राज विभाग के अधिकारियों ने टाइल के रास्ते में टाइल ही लगाने के निर्देश दिए हैं। विभाग की ओर से टाइल निर्मित रास्तों में एक प्रतिशत भी सीसी करने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन

- सभी रास्तों से गायब है टाइलें
अधिकारियों के दिशा निर्देश पर पंचायत राज विभाग की ओर ठेकेदार विकास बडेसरा के कार्यों की जांच करने पर पाया कि अमरपुरा में रास्तों से उखाड़ी गईं सभी टाइलें गायब हैं इससे ठेकेदार ने एक समूची गली में ही सीसी कर दिया। जबकि विभागीय आदेशानुसार टाइल से बने रास्तें को टाइल से ही रिपेयर करना जरूरी है। ग्रामीणों में चर्चा थी कि सभी रास्तों से टाइलें गायब होने के पीछे भी गहरा राज है। इसकी विभाग को जांच होनी चाहिए। लेकिन ठेकेदार के काम में अनियमितता मिलने पर पंचायती राज विभाग के अधिकारियों ने रिपेयर का काम रुकवा दिया है।
विज्ञापन

- थनवास में ग्रामीणों ने भगाया
थनवास में पेयजल लाइन दबाने का काम भी इसी ठेकेदार के पास है। पाइप लाइन दबाने के बाद ठेकेदार रास्तों में टाइल लगवाने की बजाय रोड़ी-डस्ट सीमेंट से सीसी कर रिपेयर का काम शुरू किया। ग्रामीणों ने टाइल लगाने की बात कही तो ठेकेदार के कारिंदे ने अनसुनी कर दी। आक्रोशित ग्रामीणों ने तुरंत काम बंद करवाकर ठेकेदार को भगा दिया। सरपंच अशोक कुमार ने बताया कि ठेकेदार टाइलों की बजाय सीसी से खानापूर्ति कर रास्तों को खराब कर रहा था। इससे उन्हें ठेकेदार का काम बंद करवाना पड़ा। क्योंकि टाइल उखाड़े गए रास्तों में ठेकेदार टाइल लगाने को तैयार ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जेसीबी से रास्तों को कर दिया खराब
ग्रामीणों ने बताया कि नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने प्रयास कर इस क्षेत्र के विकास को सिरे चढ़ाया था। गली से लेकर फिरनी तक सभी रास्तों का पक्का निर्माण करवाया गया। जिससे ग्रामीणों का आवागमन सुगम बना, लेकिन ठेकेदार ने एक वर्ष पुराने रास्तों को जेसीबी से खोदकर रंगत बिगाड़ दी। अब डस्ट-रोड़ी डालकर खानापूर्ति करने में जुटा है। इससे व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे है।

पेयजल लाइन दबाने वाले ठेकेदार द्वारा उखाडे़ गए रास्तों में टाइल लगाने की बजाय सीसी करवा रहा था। जो नियम के खिलाफ है। ग्राम सचिव ने काम बंद करवा दिया है। ठेकेदार जैसा रास्ता था वैसा ही बनाकर देगा। टाइल के स्थान पर एक प्रतिशत भी सीसी नहीं कर सकता है। टाइल के रास्ते में टाइल ही लगानी होगी। रास्ते में सिर्फ दस प्रतिशत ही नई टाइल लगाने का कोई प्रावधान नहीं है। उखाड़े गए समूचे रास्ते में ही टाइल लगानी होगी। गायब टाइलों की जिम्मेदारी जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व ठेकेदार की ही बनती है। -रमेश जेई खंड एवं पंचायती राज विभाग नांगल चौधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed