फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Contaminated water remains on the dilapidated road

Mahendragarh-Narnaul News: जर्जर सड़क पर भरा रहता है दूषित पानी

Sat, 25 Oct 2025 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 25 Oct 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Contaminated water remains on the dilapidated road
फोटो 08 गांव की क्षतिग्रस्त सड़क व जमा गंदा पानी। स्वय
सिहमा। क्षेत्र के गांव दुबलाना में 10 दिनों से फिरनी की सड़क टूटी हुई है। साथ ही पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से सड़क पर दूषित पानी भरा है। इसके चलते लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण राजेंद्र सिंह, खुशीराम, हरि सिंह, लालाराम, राजकरण, नंदकिशोर, बाबूलाल, रामकिशन नंदलाल, बृजमोहन और विजय सिंह का कहना है कि गांव में 10 दिन से एक व्यक्ति की ओर से मिट्टी उठाई का कार्य करवाया जा रहा है। गांव से गुजरने वाले ओवरलोड डंपर की वजह से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है जिससे नालियों का पानी सड़क पर भर गया है।
विज्ञापन

इससे ग्रामीणों को आने जाने में परेशानी हो रही है। निजी मालिक द्वारा खेतों से उठाई जाने वाली मिट्टी के बारे में शिकायत करने के बाद भी जमीन मालिक मिट्टी उठाने का कार्य चालू है। सरपंच आशा रानी का कहना है कि हमने इन डंपर चालकों को अवगत कराया दिया था कि गांव में फिरनी की सड़क क्षतिग्रस्त हो जाएगी लेकिन डंपर चालक फिर भी बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग करते हुए कहा है कि इस प्रकार की असुविधाओं से छुटकारा दिलाया जाए। ग्राम पंचायत की ओर से यह सड़क पर बनवाई गई थी। अब यह सड़क फिर खराब हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed