फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Consumers will soon get PNG till the kitchen

उपभोक्ताओं को जल्द मिलेगी रसोई तक पीएनजी

Fri, 03 Dec 2021 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Consumers will soon get PNG till the kitchen
गैस पाइपलाइन बिछाते कर्मचारी । संवाद - फोटो : Narnol
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना से शहर के उपभोक्ताओं को जल्द ही गैस सिलिंडर बुक कराने से निजात मिलने वाली है। सरकार की योजना के मुताबिक जिले के शहरों व गांवों में पाइप्ड नेचुरल गैस घरों में रसोई तक सप्लाई की जाएगी। इलाके में अडानी ग्रुप ने धरातल पर कार्य करना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सस्ती एवं सुरक्षित होगी गैस
कंपनी के एसोसिएट मैनेजर गौरव सक्सेना ने बताया कि पहले पीएनजी पंपों को देने की योजना थी और अब इसे घरों तक सप्लाई करने की योजना पर कार्य शुरू कर दिया है। जब यह प्रोजेक्ट पूरा होकर पूर्ण रूप से लागू हो जाएगा तो इलाके में इसका बड़ा लाभ होगा। वहीं गैस की आपूर्ति सुरक्षित हो जाएगी। वही पीएनजी एलपीजी से हल्की होती है और रिसाव होने पर तुरंत हवा में फैल जाती है।
विज्ञापन

बढ़ते प्रदूषण को रोकने एवं उपभोक्ताओं को सस्ती गैस उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश के कई हिस्सों में पाइप्ड नेचुरल गैस प्लांट लागू कर रही है। वर्तमान में राजस्थान व हरियाणा के सीमावर्ती क्षेत्रों में यह पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। भारतीय गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी ने नेशनल जियोग्राफिकल एरिया के अनुसार राजस्थान के नीमराणा से हरियाणा के बवानी खेड़ा तक का एरिया अडाणी ग्रुप को दिया गया है। जिसके द्वारा समूचे क्षेत्र में पाइपों के जरिये गैस उपलब्ध कराई जाएगी। करीब एक साल में करीब डेढ़ सौ किलोमीटर क्षेत्रफल में पाइप लाइन बिछाने का कार्य जोरों पर चल रहा है। और शीघ्र ही यह सुविधा क्षेत्रवासियों को मिलेगी। इस पाइपलाइन से गैस की आपूर्ति की जाएगी और इससे वाहनों में इंधन की पूर्ति करने वाले पंपों व घरों में उपयोग होने वाली गैस की सप्लाई भी शुरू हो सकेगी। यह रसोई गैस पेट्रोल और डीजल की तुलना में काफी सस्ती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाइपलाइन बिछाने का कार्य तेजी से चल रहा है। करीब दो माह में शहर में मुख्य लाइन बिछाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। शहर में पाइपलाइन बिछाने में कई तरह की परेशानी के चलते लाइन का काम धीरे चल रहा है। लेकिन समय पर पाइपलाइन बिछाने का कार्य कर लिया जाएगा। उसके बाद करीब डेढ़ सौ किलोमीटर बवानी खड़ा तक पाइपलाइन दबाने का काम किया जाएगा। बकारजीत, ठेकेदार अडाणी ग्रुप।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed