{"_id":"6a73774eadcbc93635061f8e","slug":"construction-of-the-pathway-to-begin-soon-rampover-bridge-to-be-built-at-a-cost-of-crore-narnol-news-c-196-1-nnl1005-143480-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जल्द शुरू होगा पाथवे का निर्माण कार्य, 5 करोड़ से बनेगा रैंप ओवर ब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जल्द शुरू होगा पाथवे का निर्माण कार्य, 5 करोड़ से बनेगा रैंप ओवर ब्रिज
विज्ञापन
फोटो नंबर- 15रेलवे स्टेशन पर लगाई गई ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन। संवाद
नारनौल। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए जल्द ही पाथवे और रैंप ओवर ब्रिज का निर्माण शुरू होगा। इससे यात्रियों को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म तक जाने में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। खासकर बुजुर्ग, दिव्यांग और सामान लेकर चलने वाले यात्रियों के लिए यह सुविधा काफी मददगार साबित होगी।
पाथवे निर्माण के लिए जरूरी सामग्री रेलवे स्टेशन पर पहुंच चुकी है। अधिकारियों के अनुसार इसका काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है। वहीं, रैंप ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए बजट प्रक्रिया चल रही है। इस परियोजना पर करीब 5 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
स्थानीय नागरिकों और दैनिक यात्रियों की ओर से लंबे समय से इन सुविधाओं की मांग की जा रही थी। इसी को लेकर दैनिक यात्री संघ के सदस्यों ने 18 जुलाई को उत्तर-पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक आरके शर्मा को ज्ञापन सौंपा था।
विज्ञापन
ज्ञापन मिलने के बाद मुख्य वाणिज्य निरीक्षक ने पाथवे निर्माण के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए। रेलवे की यह पहल यात्रियों की पुरानी मांग को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
टिकट लेने में भी होगी आसानी
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशन पर दो ऑटोमेटिक टिकट मशीनें भी लगाई गई हैं। अब यात्री इन मशीनों के माध्यम से आसानी से टिकट प्राप्त कर सकेंगे। इससे टिकट काउंटर पर लगने वाली भीड़ कम होगी और यात्रियों का समय भी बचेगा। दैनिक यात्री संघ ने इन मशीनों की स्थापना की मांग भी 18 जुलाई को की थी। इसके बाद रेलवे अधिकारियों ने पहल करते हुए मशीनें लगवाईं।
-- -- --
ऑटोमेटिक टिकट मशीन शुरू होने से यात्रियों को टिकट के लिए लाइन में लगने की समस्या से निजात मिलेगी। पाथवे व रैंप ओवर ब्रिज नहीं होने के कारण यात्रियों को पटरियों से होकर प्लेटफार्म नंबर 2 से 1 पर जाना पड़ता था। हमारी मांग है कि पाथवे के साथ-साथ रैंप ओवर ब्रिज का निर्माण जल्द से जल्द शुरू किया जाए। -पूनम फौजदार, उपाध्यक्ष, दैनिक यात्री संघ, नारनौल