फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Construction of shopping complex of the city stuck in files

फाइलों में अटका शहर का शॉपिंग कांप्लेक्स का निर्माण

Sun, 30 Jan 2022 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Construction of shopping complex of the city stuck in files
पुरानी कचहरी मैदान। संवाद - फोटो : Narnol
शहर की पुरानी कचहरी मैदान में बनने वाला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पिछले छह वर्षों से फाइलों में अटका हुआ है। अभी तक पुरानी कचहरी मैदान की जमीन नगर परिषद के नाम ट्रांसफर नहीं हो पाई है। इसके अलावा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के डिजाइन को भी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। इस प्रकार शहर का महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट छह वर्षों से अभी तक फाइलों से आगे नहीं बढ़ पाया है। पार्किंग युक्त शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण नगर परिषद द्वारा करवाया जाना है। लेकिन नप अधिकारियों की लेटलतीफी के चलते शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का कार्य आगे नहीं बढ़ पाया है।
विज्ञापन

बता देें कि 21 अक्तूबर 2015 को आईटीआई मैदान नारनौल में आयोजित रैली में तत्कालीन विधायक ओमप्रकाश यादव की मांग पर मुख्यमंत्री ने पुरानी कचहरी मैदान में पार्किंग सहित आधुनिक सुविधा से युक्त शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण करवाने की स्वीकृति प्रदान की थी। वहीं अधिकारियों को भी इसकी औपचारिकताएं जल्द पूरी करने के लिए कहा था, मगर छह वर्ष बीतने के बाद भी आज तक पुरानी कचहरी मैदान की जमीन नगर परिषद को स्थानांतरित नहीं हो पाई है। वहीं चार एकड़ से अधिक जमीन पर बनने वाले इस शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का डिजाइन बनाने का कार्य एक कंसलटेंट को सौंपा था, लेकिन 6 साल बीतने के बाद भी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का डिजाइन नहीं बन पाया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि नप अधिकारियों द्वारा किस गति से कार्य करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

पुरानी कचहरी मैदान की कुल 17601 वर्ग गज जमीन पर उक्त शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया जाना है। उक्त जमीन राजस्व विभाग के नाम है। इस प्रकार नगर परिषद को उक्त जमीन अपने नाम स्थानांतरण करवाने के लिए 35 हजार रुपये प्रति वर्ग गज के हिसाब से राजस्व विभाग को 6.62 करोड़ रुपये का भुगतान करना है। मगर नगर परिषद ने उक्त राशि राजस्व विभाग को अदा करने में असमर्थता जताते हुए मामला शहरी निकाय निदेशालय को भेज दिया है। जिस पर अभी तक निदेशालय की तरफ कोई पत्राचार नहीं किया गया है। इस प्रकार अभी तक पुरानी कचहरी मैदान की जमीन नगर परिषद को स्थानांतरित नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
पुुरानी कचहरी मैदान शहर व बाजार के बीच में स्थित है। बाजारों में वाहनों के अधिक आवागमन करने के कारम इस कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में वाहन पार्किंग स्थल बनाने का प्रावधान रखा गया है। ग्राउंड फ्लोर तथा प्रथम मंजिल पर दुकानों का निर्माण किया जाना है। इसमेें ही एक पार्क का निर्माण भी करवाया जाएगा। इस प्रकार शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनने के बाद कॉम्प्लेक्स के दुकानदारों के अलावा बाजारों के दुकानदारों को भी वाहन पार्किंग की सुविधा मिल सकेगी, जोकि शहर के बाजारों की सबसे बड़ी समस्या है।

पुरानी कचेहरी में बनने वाले शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की डीपीआर बनाने का कार्य चल रहा है। पुरानी कचहरी मैदान की जमीन स्थानांतरण की फाइल निदेशालय के पास भेजी गई है। डीपीआर तैयार होने के बाद प्रोजेक्ट की फाइल को आगे बढ़ाया जाएगा। अंकित वशिष्ठ, एक्सईएन, नगर परिषद नारनौल।

 नारनौल की पुरानी कचहरी। संवाद

नारनौल की पुरानी कचहरी। संवाद- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed