फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Connection cut due to outstanding electricity bill of Rs 8 and a half lakh, trees and plants started drying up due to lack of irrigation

साढ़े 8 लाख रुपये बिजली बिल बकाया होने पर काटा कनेक्शन, सिंचाई न होने से सूखने लगे पेड़-पौधे

Tue, 08 Feb 2022 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Connection cut due to outstanding electricity bill of Rs 8 and a half lakh, trees and plants started drying up due to lack of irrigation
8.50 लाख बिल बकाया होने पर काटा पार्क का कनेक्शन
विज्ञापन

पेड़-पौधे सूखने की कगार पर
फोटो संख्या: 62 से 66
35 एकड़ में 16 वर्ष पूर्व विकसित किया गया था पार्क
वन विभाग की अनदेखी के चलते अब नहीं पहुंच रहे लोग
मुख्य द्वार पर लटका ताला, स्कूली बच्चों के लिए था आकर्षण का केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। वन विभाग द्वारा गांव माजरा के सलीमाबाद में 16 वर्ष पहले गूगल हर्बल वाटिका पार्क का बनाया गया था, जिसका बिजली बिल नहीं भरने पर विभाग ने कनेक्शन काट दिया है। एक माह बाद भी जिम्मेदार कनेक्शन बहाल नहीं करा पाए हैं। जिससे पेड़-पौधे पानी नहीं मिलने से सूखने के कगार पर पहुंच गए हैं। वर्ष 2006 में तत्कालीन वन एवं पर्यटनमंत्री किरण चौधरी ने तत्कालीन विधायक राव दान सिंह के प्रयासों से गांव माजरा खुर्द के सलीमाबाद में 35 एकड़ भूमि पर पार्क विकसित किया गया था। गूगल हर्बल वाटिका पार्क में साल दर साल लोगों की संख्या भी बढ़ने लगी थी। लेकिन वन विभाग द्वारा देखरेख के अभाव में अब यह पार्क धीरे-धीरे बदहाल हो रहा है।
-स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए था आकर्षण का केंद्र
35 एकड़ में 16 वर्ष पूर्व बने गूगल वाटिका हर्बल पार्क में औषधीय पौधों से लेकर फूलदार एवं अन्य प्रकार के पौधे लगाए गए थे। पार्क में की गई व्यवस्थाओं के चलते एक वर्ष पूर्व प्रतिदिन 200 से 300 लोगों के साथ-साथ विद्यार्थियों को भ्रमण पर लाकर विभिन्न प्रकार के पौधों के बारे में जानकारी दी जाती थी। अब भ्रमण पर आने वालों की संख्या भी महज 50 तक सिमटकर रह गई है। यह पार्क विद्यार्थियों के लिए आकर्षण का केंद्र था।
विज्ञापन

-मुख्य गेट पर लगा है ताला
हर्बल वाटिका के मुख्य द्वार पर ताला लगा होने के कारण आने वाले लोग भी निराश होकर वापस जा रहे हैं। वहीं पानी के अभाव में पेड़-पौधे भी सूखने के कगार पर पहुंच चुके हैं। पार्क का मुख्य द्वार महेंद्रगढ़-कनीना मुख्य सड़क पर है। देखरेख के अभाव में पार्क की सुविधाएं भी धीरे-धीरे समाप्त हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

8.50 लाख रुपये था बिजली बिल
पहले भी दो-तीन बार बिजली का बिल नहीं भरने पर कनेक्शन काटा जा चुका है। लेकिन वन विभाग के अधिकारी जैसे-तैसे करके कनेक्शन को जुड़वा देते हैं। लेकिन विभाग द्वारा एक माह पूर्व करीब 8.50 लाख रुपये का बिल नहीं भरने के कारण कनेक्शन काट दिया गया है। वहीं विभाग के जिम्मेदार एक माह में भी कनेक्शन को बहाल नहीं करा पाए हैं।

- वर्जन:
बिजली कनेक्शन जुड़वाने के लिए विभाग के उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। मीटर कुछ समय के लिए खराब हो गया था। बिजली विभाग द्वारा सही बिल नहीं देने के कारण वन विभाग द्वारा इसका दोबारा ऑडिट कराया जाएगा। वहीं शीघ्र ही बिजली कनेक्शन बहाल कराया जाएगा। पार्क में सिंचाई के लिए वैकल्किप व्यवस्था की गई है। बिजली बिल भरने की प्रक्रिया चल रही है तथा शीघ्र ही इसका भुगतान किया जाएगा। -नरेंद्र कुमार, रेंज अधिकारी, वन विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed