{"_id":"66f845b36b51b9320309c890","slug":"congress-will-go-to-icu-on-october-8-nayab-saini-narnol-news-c-196-1-nnl1004-116608-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ अक्तूबर को आईसीयू में चली जाएगी कांग्रेस : नायब सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ अक्तूबर को आईसीयू में चली जाएगी कांग्रेस : नायब सैनी
Sat, 28 Sep 2024 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 28 Sep 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-31नारनौल की चितवन वाटिका में आयोजित जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री नायबसिंह सैनी का फूल
नारनौल।
चुनाव के लिए अब समय बहुत कम बचा है, जितनी ताकत है वह लगा दो। आप सब के बीच आशीर्वाद लेने आया हूं। आज हरियाणा ने तय कर लिया है आठ अक्तूबर को कांग्रेस आईसीयू में चली जाएगी। यह बात कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी ने नारनौल में एक बैंक्वेट हॉल में शनिवार को ओमप्रकाश यादव के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कही।।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की किसी भी गारंटी पर प्रदेश का कोई व्यक्ति विश्वास नहीं करता है। कांग्रेस की लूट और झूठ की गारंटी है। उन्होंने कहा कि भाजपा हर वर्ष जनता के बीच कार्यों को लेकर जाती है। अब कांग्रेस के लोग हिसाब मांगते हैं, कुछ सवाल हम भी उनसे पूछ ले। वह भी दस साल मुख्यमंत्री रहे थे। कांग्रेस की बहुत लंबी लिस्ट बन गई, लेकिन उसने दस सवाल ही हुडा साहब से पूछे थे, वहीं भी नहीं दे सके। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुडा आप अपने 10 साल के कार्य और उनके 56 दिन के कार्यों से तुलना कर लो। नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में हर वर्ष एक लाख युवाओं को रोजगार, महिलाओं को 1500 रुपये और यूनिट माफ करने की घोषणा की थी। लेकिन अब तक वह धरातल पर कुछ नहीं कर सकी है।
उन्होंने कहा कि 2014 से पहले भ्रष्टाचार से नौकरी मिलती थी। हमने 2014 व 2019 का संकल्प पत्र पूरा किया है। अब 2024 का संकल्प पत्र भी पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि दस जिलों में आईएमटी बनाने का कार्य किया जाएगा। हरियाणा देश का पहला राज्य है जो किसानों से एमएसपी पर फसल खरीद रही है। एक लाख से कम आय वाले परिवार को दो किलोवाट का साेलर भी देने का भाजपा सरकार कार्य करेगी।
विज्ञापन
यह रहे मौजूद
इस दौरान भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा के सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह, पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, जिला प्रधान दयाराम यादव, नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी, प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा, पूर्व चेयरमैन जेपी सैनी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।